सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शक्ति दीदी' गांवों की बहू-बेटियों को बनाएंगी 'शक्तिशाली, महिला सिपाही समेत अन्य विभागीय कर्मी भी पढ़ाएंगे पाठ, नवरात्र से शुरू होगा अभियान गांव-गांव पहुंचेगी बात




शक्ति दीदी' गांवों की बहू-बेटियों को बनाएंगी 'शक्तिशाली, महिला सिपाही समेत अन्य विभागीय कर्मी भी पढ़ाएंगे पाठ



रायबरेली। मिशन शक्ति दीदी” जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारी व एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं- बालिकाओं को जागरुक करने व उनकी समस्याओं को करेंगी हल तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी देंगी।

• 'शक्ति दीदी' गांवों की बहू-बेटियों को बनाएंगी 'शक्तिशाली'
• महिला सिपाही समेत अन्य विभागीय कर्मी पढ़ाएंगे पाठ
• नवरात्र से शुरू होगा अभियान गांव-गांव पहुंचेगी बात


रायबरेली पुलिस अब गांवों की बहू-बेटियों को शक्ति दीदी न केवल उन्हें आत्म रक्षा बल्कि अधिकारों का पाठ भी पढ़ाएंगी। ताकि वह खुद को पहचान कर आगे बढ़ें सकेंगी। इतना ही नहीं जागरूकता की कमी या फिर अन्य किसी कारण से योजनाओं से दूर महिलाओं को उनका लाभ भी दिलाया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत शासन के निर्देश पर नवरात्र से शुरू हो रहे इस अभियान में मुख्य भूमिका में तो पुलिस रहेगी, लेकिन अन्य सभी विभाग जैसे राजस्व, चिकित्सा, ग्राम विकास, महिला एवं बाल विकास भी इसमें शामिल होंगे।

मिशन शक्ति दीदी के द्वारा महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया जा रहा है, इसका असर भी दिख रहा है, अब इसे इस बार और विस्तार के साथ ही नया नाम भी दिया गया है। शक्ति दीदी नाम से चलने वाले इस अभियान में गांवों की हर महिला को जोड़ा जाएगा। थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस अभियान में थानों पर तैनात महिला वीट अधिकारी गांवों को पंचायत भवन पर जाएंगी। वहां पर गांवों से जुड़ी अन्य महिला कर्मी व संबंधित विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला बीट सिपाही गांवों की महिलाओं के बीच उनकी सुरक्षा संबंधी सभी जानकारियां देंगी। उनके नंबर साझा कर उच्चाधिकारियों के नंबर भी समझाए जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर वह उनकी मदद ले सकें। पंचायत भवन पर होने वाले इस कार्यक्रम में गांवों से जुड़े सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे, और हर महिला से जानकारी लेंगे।

पुलिस विभाग के सहयोग से अगर किसी महिला को पात्र होने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला है तो संबंधित विभाग तक उसकी बात पहुंचाई जाएगी। उसका आवेदन कराया जाएगा। एसपी ने बताया कि शक्ति दीदी का उद्देश्य गांव की बहू बेटियों को जागरूक कर उन्हें शक्तिशाली बनाना है।

अभियान के दौरान इन सभी बातों व इन सभी बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा।

1. गुड टच, बैड टच के बारे में बताना।
2. नशामुक्ति हेतु जागरूकता।
3. साइबर अपराधों पर जागरूकता।
4. घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता।
5. शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देना।
6. विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देना।


खबर का इनपुट:- मीडिया सेल रायबरेली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।