सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी के दुर्गा पूजा भंडारे में पांच हजार लोगों ने चखा प्रसाद और माँ भगवती का लिया आशीर्वाद

एनटीपीसी के दुर्गा पूजा भंडारे में पांच हजार लोगों ने चखा प्रसाद और माँ भगवती का लिया आशीर्वाद

रायबरेली। एनटीपीसी के ऊंचाहार विद्युत परियोजना में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में चल रहे रामलीला तथा दुर्गा पूजा से भक्ति और साधना का ज्वार चरम पर है। जहां एक ओर दुर्गा पूजा पंडाल में हजारों नर-नारी श्रद्धालु मां का अर्चन-पूजन व दर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रामलीला का मंचन आसपास के हजारों लोगों को ना केवल मनोरंजित कर रहा है बल्कि साथ-साथ भारतीय संस्कृति का दिग्दर्शन एवं सामाजिक सद्भाव व भाईचारा को बढ़ावा दे रहा है।

बच्चों के खिलौना रूपी गाड़ियों से लेकर चार पहिया वाहनों की बड़ी-बड़ी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं मेले में लगे झूले तथा खान-पान की दुकानों में प्रतिदिन भीड़ का समुद्र उमड़ पड़ता है। 


इस प्रकार एनटीपीसी का ये विशाल मेला अपनी सफलता और लोगों के कौतूहल का केंद्र बन चुका है। रामलीला में राम-सुग्रीव की मित्रता, बालि वध तथा लंका दहन का जीवंत प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित करके भरपूर आनंदित कर रहा है।

आकर्षक विद्युत झालरों से मेला परिसर की सजावट आम जनमानस के मनोभावों को अह्लादित कर रही है। दुर्गा पूजा समिति के सचिव के के सिंह ने बताया कि आज आयोजित महानवमी के महाभोग में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 मेले को सुचारू रूप से संचालित करने व व्यवस्था बनाए रखने में के के सिंह के अलावा के डी यादव, अनुराग गौराहा, सत्यवान गुप्ता, आर पी बाथम, रविन्द्र कुशवाह, प्रेम शंकर लाल, जयवीर सिंह भाटी, हर्षित अग्रवाल, विकास वशिष्ट, राहुल कनौजिया, सुदेश कुमार, श्रीनिवास शर्मा, के पी एस तोमर, राम सहाय एवं सीआईएसएफ के आर एस सिरोही, समीर अहमद तथा विकास चौधरी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...