रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का किया सम्मान और कि गई विदाई और कहा समाज मे करे अच्छे कार्य
रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का किया सम्मान और कि गई विदाई और कहा समाज मे करे अच्छे कार्य
रायबरेली। आज पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये अधि.कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक के
निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया।
पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि.- कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी । ये है सभी सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम।
1. उप-निरीक्षक शिवाजी सिंह रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली ।
2. मुख्य-आरक्षी इन्द्रजीत सिंह कुशवाहा परिवहन शाखा रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली ।
3. अनुचर सुरेश प्रसाद फायर सर्विस जनपद रायबरेली।
4. अनुचर हीरा लाल रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली।
*फोटो और सूचना, मीडिया सेल रायबरेली*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें