रायबरेली में सब्जी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह
रायबरेली में सब्जी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए- अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह रायबरेली। नाव दुर्घटनाओ को ध्यान में रखते हुये अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा घाटों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त नाविकों को निर्देश दिए गए कि नाव संचालन के समय आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सावधानियां अनिवार्य रूप से अपनाई जाएं, जिसके अनुसार प्रत्येक यात्री के लिए लाइफ जैकेट की उपलब्धता एवं उसका अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए। नाव की क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना पूर्णतः प्रतिबं...