सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भागीरथी के तट पर स्थित संस्कृत विद्यालय को है भागीरथ का इंतजार

भागीरथी के तट पर स्थित संस्कृत विद्यालय को है भागीरथ का इंतजार 

सरकारी योजनाओं से दूर संस्कृत विद्यालय जिम्मेदार मौन


       रायबरेली जनपद का एक मात्र गुरुकुल शिक्षा पद्धति से संचालित माध्यमिक स्कूल व महाविद्यालय सरकार व विभागीयअधिकारियों की उपेक्षा के कारण दमतोड़ रहे है । लेकिन जिम्मेदार अंजान हैं । उक्त गुरुकुल में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से छात्र कोसों दूर हैं । 

         श्री राधाकृष्ण महाविद्यालय डलमऊ की स्थापना वर्ष 1956 में परम् आदर्श महामण्ड़ले श्वर स्वामी देवेंद्रा नन्द गिरि ने अपने गुरु समाधिष्ठ स्वामी बद्रीनारायण गिरि की स्वीकृति लेकर की थी । जिसकी मान्यता माध्यमिक शिक्षा परिषद लखनऊ व स्नातक , परास्नातक की मान्यता सम्पूर्णा नन्द विश्वविद्यालय वाराणसी से ली गई थी । गुरुकुल के संस्थापक स्वामी देवेंद्रा नन्द गिरि ने बताया कि विद्यालय के प्रारम्भ के दौरान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब संस्कृत भाषा को लेकर नए कानून बने लेकिन समय के साथ साथ सरकारें बदली , सरकारों की तुष्टीकरण नीति कारण संस्कृत भाषा की उपेक्षा होती चली गई । उपेक्षा के कारण छात्रों ने भी संस्कृत की ओर से मुख मोड़ना शुरु कर दिया । आज हालत यह है कि जो बच्चे पठन पाठन में कमजोर होते हैं उन्हें ही परिजन गुरुकुलों व संस्कृत विद्यालयों में प्रवेश दिला रहे हैं । 

मठ के सन्यासी सवांर रहे छात्रों का भविष्य

              डलमऊ बड़ा मठ में चल रहा गुरुकुल शिक्षापद्धति विद्यालय सरकार द्वारा वित्तपोषित है । यहां प्रारम्भ में 6 शिक्षकों की तैनाती शासन द्वारा की गई थी । समय के साथ साथ शिक्षक सेवा निवृत्त होते गए वर्तमान में एक शिक्षक के सहारे ही विद्यालय संचालित हो रहा है । उक्त विद्यालय में 2 सौ छात्र पंजीकृत हैं , जिन्हें पढाने के लिए सिर्फ एक शिक्षक है । शिक्षकों की कमी को देखते हुए मठ के संन्यासियों ने बच्चों को पठाने का बीणा उठा लिया । मठ के सन्यासियों द्वारा बच्चों को वेदों , शास्त्रों, उपनिषदों, व कर्मकांड़ों का बोध कराया जाता है ।

यहां कराया जाता है वैदिक व कर्मकांड़ों का बोध

           डलमऊ बड़ा मठ में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र प्रात: 4 बजे गंगा स्नान कर देववाणी में मंत्रों का उचारण करते हैं । उक्त मठ में संचालित गुरुकुल में शिक्षा के साथ ही वेदों , उपनिषदों , गीता ,कर्मकांड़ों, का बोध कराया जाता है । उक्त गुरुकुल में शिक्षा गृहण करने वाले छात्र देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी वैदिक साहित्य का प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।
नई सरकार से उम्मींदें


         नई सरकार में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से मठ के संस्थापक को एक उम्मीद जगी है कि पूर्वती सरकार में सभी विभागों में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की गई थी । उसी तर्ज पर संस्कृत भाषा के उत्थान की आवस्यकता है । सरकार को संस्कृत के उत्थान पर ध्यान देना चाहिए , जिससे संस्कृत की ओर लोगों का आकर्षण बढे ।

गुरुकुल में रहकर शिक्षा गृहण करते हैं छात्र


                डलमऊ बड़ा मठ में संचालित गुरुकुल शिक्षा पद्धति विद्यालय में सुदूर जनपदो के 30 छात्र रहकर वैदिक व कर्मकांड़ों की शिक्षा गृहण कर रहे हैं । जिनका पालन पोषण मठ अपने निजी श्रोतों से कर रहा है ।

सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

               डलमऊ बड़ा मठ में संचालित विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मध्यान भोजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, ड्रेस, पुस्तकों आदि से वंचित हैं । 

विद्यार्थियों का दर्द

           डलमऊ बड़ा मठ में शिक्षा गृहण कर रहे महेश कुमार ने बताया कि संस्कृत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा । नीरज पांड़ेय निवासी फतेहपुर ने बताया कि संस्कृत विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा गृहण करने में परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं अमन मिश्र निवासी लखीमपुर खीरी से आकर डलमऊ बड़ा मठ में संस्कृत साहित्य व वैदिक कर्मकांड़ों का अध्ययन कर रहे हैं , लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उनकी शिक्षा बाधित हो रहा है । मठ के छात्र सूरज मिश्र ने कहा कि संस्कृत विद्यार्थियों के हित के लिए अधिकारियों को आवस्यक कदम उठाने चाहिए । छात्र राजेंद्र वैश्य ने कहा कि संस्कृत साहित्य को बढावा देने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए । क्योंकि संस्कृत भाषा वेद पुराणों की जननी है ।

महामण्ड़लेश्वर स्वामी देवेंद्रानन्द गिरि 

संस्कृत साहित्य को बढाने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की थी । लेकिन सरकारों के द्वारा की गई संस्कृत भाषा की उपेक्षा से मन दुखित है । सरकार को सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में एक संस्कृत अध्यापक की नियुक्ति करनी चाहिए ।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।