सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या कहती है स्कूली बच्चों में लगातार बढ़ रही हिंसा

वे तीनों एक ही उम्र के थे, लगभग 14 साल। एक ही मोहल्ले में रहते थे। एक ही स्कूल में पढ़ते भी थे। साथ आते-जाते, खेलते-कूदते। एक दिन कुछ राहगीरों ने पास के नाले से चीखें सुनीं। लोगों ने पास जाकर देखा, तो दो लड़के एक लड़के को पीट रहे थे। वह लहूलुहान था और बचने के लिए चिल्ला रहा था। तीनों ही स्कूल ड्रेस में थे। यानी वे स्कूल से वहां आए थे। लोगों को आया देखकर हमलावर लड़के भाग गए। पुलिस ने घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया, मगर वह बच नहीं सका। बाद में पुलिस ने बताया कि घायल लड़के पर ज्योमेट्री बॉक्स में पाए जाने वाले कम्पास से हमला किया गया था। डॉक्टरों ने भी कम्पास से जानलेवा हमले की बात कही, जो उसकी मृत्यु का कारण बना। यह भी पता चला कि कुछ दिन पहले भी इस लड़के की इन दोनों लड़कों से लड़ाई हुई थी। हमलावर दोनों लड़के एक लड़की से दोस्ती को लेकर इस लड़के से नाराज थे।
छठी क्लास में पढ़ने वाले इन बच्चों में किसी लड़की को लेकर इतनी ‘पजेसिवनेस’ कैसे आ गई कि वे अपने ही सहपाठी की जान ले बैठे? किसी लड़की को लेकर अधिकार की इतनी भावना, वह भी मात्र 14 साल के बच्चों में? क्या लड़कियों के बारे में सोच जरा भी नहीं बदली? आखिर वह इसकी या उसकी संपत्ति जैसी क्यों है कि जिसे पसंद आ गई, बस उसके अलावा उसकी तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता? यह भी संभव है कि जिस लड़की के कारण एक किशोर की जान चली गई, उस लड़की को इस बारे में कुछ पता ही न हो। अक्सर ऐसा होता है।
वैसे भी, साथ पढ़ने वालों, साथ-साथ रहने वालों द्वारा पढ़ाई के ही एक औजार- कम्पास से हत्या! ऐसा लगा कि अगर किसी से बदला लेना हो, किसी की जान लेनी हो, तो बाहर से हथियार लाने की तो कोई जरूरत ही नहीं। कोई क्रिकेट के बल्ले से अपने ही साथी को मार देता है, कोई ईंट से सिर कुचल देता है, तो कोई पेंसिल से ही आंखों की रोशनी छीन लेता है। अमेरिकी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वहां जूनियर कक्षाओं के बच्चे भी अपने बस्ते में हथियार लेकर जाते हैं, लेकिन अपने यहां बच्चों को हिंसा के लिए किसी बाहरी हथियार की जरूरत ही नहीं। वे तो रोजमर्रा के काम में आने वाली चीजों को ही हथियार बना रहे हैं, जैसे कम्पास या क्रिकेट का बल्ला या पेंसिल। मासूम उम्र की इस दरिंदगी को कैसे परिभाषित किया जा सकता है। वयस्क होने की उम्र 18 साल है। 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर माने जाते हैं। पिछले दिनों सरकार ने जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट में बदलाव भी इसीलिए किए कि किशोरों में अपराध बढ़ रहे हैं। 18 से कम उम्र का लाभ उठाकर वे बड़े से बड़ा अपराध करके भी छूट जाते हैं। कई बार वे खुद अपराध करते हैं, तो कई बार अपराधी गिरोह उनकी उम्र का लाभ उठाकर उनसे अपराध करवाते हैं। नए कानूनी प्रावधान के अनुसार, 16 से 18 वर्ष तक की उम्र के किसी किशोर ने यदि बड़ों जैसा अपराध किया है, तो उसे सजा भी बड़ों जैसी ही मिलेगी। बहुत से देशों में ऐसे कानून हैं, जहां अपराधी की उम्र के मुकाबले अपराध की गंभीरता देखी जाती है।
बच्चों और किशोरों में बढ़ती हिंसा और बढ़ते अपराधों के प्रति विद्वान लोग अक्सर चिंता प्रकट करते हैं। सलाह-मशविरे दिए जाते हैं। बहसें होती हैं। शिकायतें भेजी जाती हैं, लेकिन बच्चों के अपराधों के आंकड़े बढ़ते ही जाते हैं। कोई किशोरों और बच्चों के अकेलेपन को इसके लिए जिम्मेदार मानता है। कोई संयुक्त परिवार के न रहने और लगातार बच्चों के अकेले होते जाने, उनके लिए किसी के पास समय न बचने को इसका दोषी ठहराता है। यह भी राय है कि मोबाइल और इंटरनेट पर लंबा समय बिताने के कारण बच्चों को अपराध की दुनिया बहुत एडवेंचर भरी लगती है। अक्सर फिल्मों या धारावाहिकों में अपराधियों को काफी ग्लोरीफाई किया जाता है। कानून के मुकाबले अपराधी के प्रति लोगों की सहानुभूति भी ज्यादा दिखाई देती है। उसे ‘हीरोज वेलकम’ मिलता है। इसलिए वे बच्चे या किशोर, जो अभी-अभी दुनिया देखने निकले हैं, उनसे सीख ले रहे हैं, तो इसमें आश्चर्य कैसा? लेकिन स्कूलों और उनके आस-पास इस प्रकार बढ़ती हिंसा बाकी बच्चों की जिंदगी भी खतरे में डालती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।