सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बच्चों की किताबों का एक नया चेहरा

रेडियो के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने के तुरंत बाद से हमारी दुनिया में किताबों के अंत की बात उठती रही है। पिछले कुछ वर्षों में व्यापक हुई डिजिटल क्रांति ने इस डर को और बढ़ाया है। लेकिन यही डिजिटल क्रांति संख्या के स्तर पर छोटे समुदायों की भाषा के लिए संजीवनी सिद्ध होती दिख रही है। एक वर्ष पहले शुरू हुआ स्टोरीवीवर प्रथम बुक्स का खुला डिजिटल मंच है, जिस पर लेखक, अनुवादक, संपादक और चित्रकार बच्चों की सामग्री उपलब्ध करवाते हैं। उपयोग करने के लिए कोई भी इस सामग्री को डाउनलोड कर सकता है। कुछ उत्साही भाषा-प्रेमी इसका इस्तेमाल अपनी-अपनी भाषा में बच्चों को पढ़ाने के लिए कर रहे हैं।
ईरान, इराक, सीरिया और तुर्की तक बिखरे अल्पसंख्यक कुर्द समुदाय की बोलियों का समूह है। कुर्द समुदाय की अस्मिता से जुड़ी यह भाषा पश्चिम एशिया की सामरिक-राजनीतिक स्थितियों के कारण खतरे में है। इसे बोलने वाला समुदाय लगातार अपने परंपरागत क्षेत्रों से विस्थापित हो रहा है। नए देशों में नई भाषा बोलने-बरतने का दबाव कुर्द बच्चों को तेजी से अपनी संस्कृति से काट रहा है। कुर्दी घरों में वयस्कों के आपसी वार्तालाप में बच्चों को यह भाषा तो मिल जाती है, पर उन्हें कुर्दी पढ़ने के लिए प्रेरित करना कठिन काम है। कुर्दी में बच्चों के लिए आधुनिक/समकालीन साहित्य उपलब्ध नहीं है। यही स्थिति भारत में तिब्बती भाषा की है और तीन-चार लिपियों में लिखी-पढ़ी जाने वाली कोंकणी की भी।
हिमाचल प्रदेश में एक तिब्बती स्कूल में अंग्रेजी के अध्यापक तेनजिन धारग्याल फेसबुक पर स्टोरीवीवर से रूबरू हुए। उन्होंने फेसबुक पर अपने मित्रों-सहकर्मियों को सुझाव दिया कि इनमें से कुछ कहानियों को तिब्बती में अनुवाद करके इस्तेमाल किया जाए। धर्मशाला के तिब्बती स्कूल के मुख्य अध्यापक तेनजिन दोर्जी ला और उनके छात्रों ने दो कहानियों का अनुवाद किया, धर्मशाला की लाइब्रेरी ऑफ तिब्बतन वक्र्स ऐंड आर्काइव्स के स्कूल में पढ़ा रहे जिग्मे वांग्डेन ने भी कुछ अनुवाद किए। उधर, वर्ल्ड कोंकणी सेंटर और कोंकणी भाषा मंडल भी महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल, दादर ऐंड नागर हवेली और विदेशों में फैले कोंकणी बच्चों के लिए बाल साहित्य के कोंकणी अनुवाद के अलावा मौलिक कहानियां भी स्टोरीवीवर पर अपलोड कर रहे हैं।
ईरान के करमानशाह जिले के भाषा-विज्ञानी मुहम्मद रजा बहादुर इंटरनेट का उपयोग लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी दक्षिणी कुर्दी के माध्यम से साक्षरता बढ़ाने के लिए करते हैं। उन्होंने एक वर्ष में 22 कहानियों का अनुवाद कुर्दी में (रोमन और अरबी लिपियों में) किया है, ताकि कुर्द बच्चे कुर्दी में कहानियां पढ़ पाएं और पूरी दुनिया के बच्चों से जुड़ सकें। मुहम्मद रजा का लक्ष्य कुर्दी का शब्दकोश और व्याकरण तैयार करना है।
(ये लेखिका के अपने विचार हैं)
– मधु बी जोशी, वरिष्ठ लेखिका।
सौजन्य – हिन्दुस्तान, 14-11-22016

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।