सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मां का आत्मज्ञान

शमीम शर्मा
एक बार किसी बच्चे ने अपनी मम्मी से पूछा-यह बताओ कि आपको मेरी सारी समस्याओं को हल करना कैसे आता है? मां ने बच्चे को समझाते हुए कहा- ईश्वर हमें मां बनाने से पहले हमारा इम्तिहान लेता है कि क्या हम बच्चों की समस्याओं को सुलझाना जानती हैं या नहीं? और अगर हम उस इम्तिहान में पास हो जायें तभी हमें मम्मी बनाता है। बच्चा मुस्कराकर बोला-हां समझ गया, अगर आप उस इम्तिहान में फेल हो जातीं तो भगवान आपको पापा बना देता।
बच्चे के इस अनुमान में कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता पर यह तो मानना ही पड़ेगा कि जैसे ज्योतिषी भविष्य को पढ़ लेता है, वैसे ही मां अपने बच्चे का दिल पढ़ लेती है। ज्योतिषी तो फिर भी गलत हो सकता है पर मां की इबारत कभी गलत नहीं होती। कुदरत का क्या कमाल है कि जब बच्चे के तुतलाहट भरे शब्दों को कोई माई का लाल नहीं समझ सकता, तब सिर्फ मां बता देती है कि बच्चा क्या कह रहा है। यह तो वही बात हुई कि जैसे डॉक्टर के लिखे को सिर्फ कैमिस्ट ही पढ़ सकता है। मां को तो नींद में भी पता चल जाता है कि उसका बच्चा कहां से उघाड़ा रह गया है। लिहाजा उठकर बच्चे को रजाई-कम्बल उढ़ाने लगती है।
कुछ दिन पहले मेरी अपने एक परिचित से फोन पर बात हो रही थी तो मैंने पूछ लिया-बेटा कौन-सी क्लास में हो गया? जवाब मिला-पक्का नहीं पता, छठी-सातवीं में होगा। बात खत्म होने के बाद मैं सोचने लगी कि जब क्लास का ही नहीं पता तो होम वर्क, रिजल्ट-पीटीएम का तो क्या ही पता होगा। मां ही इंटरनेट से ढूंढ-ढूंढ कर अपने बच्चों को भाषण-कवितायें रटवाती है, उनके मॉडल-चार्ट बनाती है, टिफिन में भांति-भांति के भोजन भरकर उन्हें स्कूल भेजती है। अपने बच्चे के पेट से जुड़ी बीमारियों की भले ही वह डॉक्टर न हो, पर बच्चे के पेट की भूख और जीभ के स्वाद को वह इतनी बारीकी से समझती है मानो कोई आत्मज्ञानी हो।
अपने बच्चे के स्वाद के चक्कर में ही उसने एक के बाद एक नये-नये पकवानों का आविष्कार किया होगा। बच्चे को रिझाने के लिये उसने आलू से परांठे, पकोड़े, टिक्की, समोसे, चिप्स, बोंडा, कटलेट, हलवा, चाट, रायता और न जाने क्या-क्या बना डाला कि बच्चे को कुछ तो पसंद आयेगा ही। ये सारे आविष्कार मां के प्यार की पराकाष्ठा हैं।
000
एक बर की बात है कि घणी सुथरी मास्टरणी दसवीं के टाबरां की क्लास लेण गई तो उसतैं देखते ही नत्थू का मुंह खुला का खुला रह गया। वा धोरै आकै बोल्ली-बेटा! मुंह तो बंद कर ले, मैं तो आंख्यां तैं भी दिख जाऊंगी।
सौजन्य- दैनिक ट्रिब्यून।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।