सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बच्चों को हमारा साथ चाहिए महंगे खिलौने नहीं

बच्चों की परवरिश हमारे समाज में किस तरह उपेक्षा का शिकार बनती जा रही है, इसका अंदाजा ‘इप्सॉस मोरी ग्लोबल ट्रेंड सर्वे’ के नए अध्ययन से लगाया जा सकता है। इस सर्वे ने पाया है कि करीब 77 प्रतिशत भारतीय अभिभावक अपने बच्चों के व्यवहार के बारे में कोई जिम्मेदारी लेने से बचते हैं। जाहिर है, इस तथ्य को नकारते हुए दलील दी जाएगी कि ऐसा संभव ही नहीं, क्योंकि अभिभावक दिन-रात अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जुटे रहते हैं। अपने बच्चों को दुनिया भर की सुविधाएं मुहैया करवाना व उनके व्यवहार की जिम्मेदारी लेना, दो अलग बातें हैं। ‘छोटी-छोटी बातों पर बच्चों का एक-दूसरे को धक्का दे देना, चीजों पर गुस्सा उतारना, भाई-बहन, सहपाठी या फिर टीचर को ऊंची आवाज में जवाब देना’, माता-पिता इसे दोस्तों की संगत, कार्टून पात्रों के प्रभाव और समाज के बदलते माहौल से जोड़कर देखते हैं।
बच्चों के दुर्व्यवहार को लेकर किए गए कारणों की गिनती में वे स्वयं को किसी भी रूप में नहीं गिनते, परंतु बच्चों के नकारात्मक व्यवहार का उत्तरदायित्व माता-पिता का है और उसका विश्लेषण करना उनके लिए आवश्यक है। एम्स के बाल चिकित्सा विभाग के शोध से पता चलता है कि पिछले वर्षों में गुस्सैल बच्चों की तादाद में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ये वे बच्चे हैं, जो छोटी सी बात पर आक्रामक प्रतिक्रिया देते हैं और ऐसे बच्चों की उम्र तीन से सात वर्ष के बीच है। ‘अटेंशन डेफिशिएंसी हाइपर एक्टिव डिजॉर्डर यानी एडीएचडी’ के शिकार ये वे बच्चे हैं, जिन्हें अपने माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका कम मिलता है। यह समस्या उच्च आय वर्ग के हर 10वें बच्चे में देखी जा रही है। अध्ययन बताता है कि पांच वर्ष तक की उम्र के 65 प्रतिशत बच्चों के रोल मॉडल कार्टून पात्र हैं और इन पात्रों की हरकतें देखकर भी बच्चों में गुस्से की प्रवृत्ति बढ़ी है। माता-पिता की इस संबंध में प्रतिक्रिया यही होती है कि उनके बच्चों के नकारात्मक व्यवहार की जिम्मेदारी टीवी पर है। प्रश्न यह है कि बच्चे अपना अधिकतर समय इन माध्यमों के साथ गुजारते क्यों हैं?
भारतीय परिवारों में अपने बच्चों को ‘लग्जरी लाइफ’ यानी विलासी जीवन देना बेहतर परवरिश का पैमाना बन चुका है। अपने काम में व्यस्त ज्यादातर अभिभावक यही सोचते हैं कि वे अपने बच्चों को महंगे तोहफे देकर उन्हें खुश रख सकते हैं, लेकिन वास्तविकता ठीक इसके उलट है। यूनीसेफ द्वारा किए गए एक शोध में चेतावनी दी गई है कि अभिभावक भौतिकवाद के चक्कर में फंसकर अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से बचते हैं, जो कि बच्चों के लिए किसी रूप में हितकारी नहीं है। यूनीसेफ ने अपनी 2011 की ही एक रिपोर्ट में बच्चों के उग्र होते स्वभाव का कारण अभिभावकों का अपने दायित्वों से बचना बताया था। एक के बाद दूसरे शोध लगातार यह बता रहे हैं कि माता-पिता अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण बहुत कम समय बिता रहे हैं। तीन सालके बच्चों के हाथ में भी अभिभावक स्मार्टफोन देने से नहीं हिचकते, क्योंकि यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें गेम्स खेलते हुए वे इस कदर उलझ जाते हैं कि माता-पिता को तथाकथित रूप से परेशान नहीं करते। लेकिन अभिभावकों की खुद को इस परेशानी, जिसे ‘दायित्व’ कहने में वे हिचकते हैं, बचने की जुगत, बच्चों को विध्वंसक और अवसादग्रस्त बना रही है। मैकएफी का एक सर्वे बताता है कि ऐसी वेबसाइटों पर, जिन्हें बच्चों को नहीं देखनी चाहिए, जाने वाले भारतीय बच्चों की संख्या अमेरिकी और ब्रिटिश बच्चों के मुकाबले ज्यादा है। इंटरनेट पर सहज उपलब्ध होने वाली ये सामग्रियां बच्चों को उम्र से पहले परिपक्व बना रही है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दुष्कर्म के अपराध में शामिल किशोरों की तादाद में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह एक चेतावनी है उन अभिभावकों के लिए, जो अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में अपने बच्चों को अंधेरे में धकेल रहे हैं। इसका दोष वह किसी और पर नहीं मढ़ सकते।
यूनीसेफ ने अपने अध्ययन में पाया है कि स्पेन व स्वीडन के बच्चे कहीं ज्यादा खुश हैं, क्योंकि उन्हें भौतिक संसाधनों की अपेक्षा अभिभावकों का साथ अधिक मिलता है। मां-बाप बच्चों की परवरिश का पूरा दायित्व लें, चाहें इसके लिए उन्हें कम काम क्यों न करना पडे़।
(ये लेखिका के अपने विचार हैं)
सौजन्य – हिन्दुस्तान।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...