अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर “नेशनल ऑनलाइन CME ऑन डेंगू: पब्लिक हेल्थ एंड क्लिनिकल पर्सपेक्टिव्स” का सफल किया गया आयोजन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर AIIMS रायबरेली में राष्ट्रीय CME का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली के सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर “नेशनल ऑनलाइन CME ऑन डेंगू: पब्लिक हेल्थ एंड क्लिनिकल पर्सपेक्टिव्स” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कम्युनिटी पार्टिसिपेशन फॉर डेंगू कंट्रोल: चेक, क्लीन एंड कवर” रखा गया। इस राष्ट्रीय CME का आयोजन संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से चिकित्सकों, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों, फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा डेंगू की महामारी विज्ञान, निदान, क्लिनिकल प्रबंधन, राष्ट्रीय नियंत्रण रणनीतियों एवं नवीनतम अपडेट्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष एवं सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. भोला नाथ ने डेंगू की रोकथाम से संबंधित नवीनतम अपडेट्स एवं सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं आयोजन सचिव डॉ. नीरज पवार, एस...