सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सेल्फ एस्टीम पर आधारित मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियों से बालिकाओं में हो रहा बदलाव - गौरव

सेल्फ एस्टीम पर आधारित मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियों से बालिकाओं में हो रहा बदलाव - गौरव  पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुुदौली में दर्पण की ओट मे प्रगति के पंख पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। रायबरेली। बछरावां में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें जीवन कौशल विकास शिक्षा से  जोड़ने के लिए मीना मंच कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रगति के पंख माड्यूल एवं सेल्फ एस्टीम आधारित गतिविधियों का आयोजन बालिकाओं के मध्य कराया जा रहा है।  बछरावां विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुदौली में परियोजना कार्यालय से यूनिसेफ टीम प्रभारी गौरव त्रिपाठी द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बदलीपुर के चीते और आधा फुल कॉमिक्स पर रोल प्ले कराकर बालिकाओं के व्यक्तित्व में निखार लाया जा रहा है। सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में अपनी सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति सजगता बढी है। कार्यक्रम में जनपद परियोजना से शामिल हुए ब...

शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर बनी सहमति,धरना किया गया स्थगित

धरना समाप्ति के लिए शिक्षकों से वार्ता करते हुए बीएसए 100 शिक्षकों का सप्ताह में निकलेगा एरियर, बीईओ के खिलाफ होगी कार्यवाही बीईओ बछरावां के खिलाफ जांच आख्या डीएम को बीएसए ने की प्रेषित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना प्रदर्शन लगातार था जारी वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता करते हुए शिक्षक आरएसएम के बैनर तले वित्त एवं लेखाधिकारी और बीईओ बछरावां के खिलाफ चौथे दिन दिया गया धरना प्रदर्शन रायबरेली। शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर सहमति बन गई है। चौथे दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहमति के बाद आरएसएम ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।  जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 1500 से अधिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्जन...

एनटीपीसी ऊंचाहार में संविदाकार सम्मेलन हुआ संपन्न,परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा दिया यह संदेश

एनटीपीसी ऊंचाहार में संविदाकार सम्मेलन हुआ संपन्न,परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा दिया यह संदेश रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में एनटीपीसी एमएसएमई सेल व संविदा एवं सामग्री विभाग के सौजन्य से विशेष संविदाकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।  परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने सभी संविदाकारों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि संविदाकार एनटीपीसी की प्रगति में सहभागी होने के नाते हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और एनटीपीसी को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने में संविदाकारों का भी बहुत बड़ा योगदान है। श्री छाबड़ा ने संविदाकारों के सुझावों को सुना तथा यथासंभव क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। एमएसएमई के तहत लघु उद्योगों से इन सभी को मिलेगा लाभ इस सम्मेलन की विशेष बात यह रही कि इसमें एमएसएमई के तहत लघु उद्योगों के क्षेत्र में मिल रहे अवसरों पर प्रकाश डाला गया, जिसका लाभ सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे 70 संविदाकारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 25 तथा 3 महिला संविदाकारों को भी मिला। इस अवसर पर जेम व आरएक्सआईएल द्वारा प्रेजेंटेशन देकर संविदाकारों को जागरुक किया गया। कार...

भारी बारिश भी नहीं ​डिगा सकी शिक्षकों का हौसला, हजारों की संख्या में विरोध जताने पहुंचें

ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ शिक्षकों का हल्लाबोल, कहा— मांगें पूरी करो शिक्षक समन्वय समिति के आवाहृन पर विकास भवन में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन  भारी बारिश भी नहीं ​डिगा सकी शिक्षकों का हौसला हजारों की संख्या में विरोध जताने पहुंचें रायबरेली। ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ शिक्षकों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को शिक्षक समन्वय समिति के आवाहृन पर भारी बारिश के बाद भी हजारों शिक्षकों ने पहुंचें ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जताया। शिक्षक विकास भवन में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचें। 18 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि हम ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन सरकार पहले हम लोगों की मांगों पर ध्यान दें। भारी बारिश में भीगते शिक्षकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि भारी बारिश, ठंडक और गर्मी में मौसम की हर प्रतिकूल स्थिति को झेलते हुए शिक्षक लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है। लेकिन अधिकारी...

घरों को रोशन करने के साथ-साथ आंखों को भी रोशनी देने के लिए प्रतिबद्ध एनटीपीसी

घरों को रोशन करने के साथ-साथ आंखों को भी रोशनी देने के लिए प्रतिबद्ध एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्रामीण आंखों आंखों की जांच कर वितरित किए गए चश्में रायबरेली। गुणवत्तापूर्ण सतत विद्युत उत्पादन करके एनटीपीसी जहां हर घर को रोशन करने के प्रति संजीदा है, वहीं परियोजना के आसपास के जरूरतमंद लोगों की आंखों को रोशनी देने के प्रति भी उतना ही संवेदनशील है, एनटीपीसी ऊंचाहार के द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविरों के माध्यम से इसकी झलक दिखाई दी।  एनटीपीसी ऊंचाहार के नैगम सामाजिक दायित्व के तहत परियोजना चिकित्सालय के सहयोग से परियोजना प्रभावित गांवों के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर नेत्र शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामसभा उमरन, पुरवारा, अरखा तथा मोखरा के पंचायत भवनों में आयोजित किए गए। परियोजना चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश सिन्हा ने सभी शिविरों में अपनी टीम के साथ लाभार्थी मरीजों की आंखों की जांच की तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाईं। इसी के साथ जिन मरीजों को चश्में की आवश्यकता थी, उन्हें एनटीपीसी की ओर से चश्में प्रदान किए गए। सभी ...

ग्रामीण क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित करने के लिए करें इस तारीख आवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित करने के लिए करें इस तारीख आवेदन रायबरेली। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऋण हेतु आवेदको से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है इस योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में नये उद्योग स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित किया जाना है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना मे अधिकतम रुपये 10.00 लाख तक के ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान है, जिसमें बैंको से प्राप्त ऋण पर एवं उद्योग स्थापित करने पर सामान्य पुरूष वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण पर शासन से मात्र टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर ही (कार्यशील पूंजी को छोड़कर) 4 प्रतिशत ब्याज उद्यमी द्वारा वहन किया जायेगा। शेष ब्याज  ब्याज उपादान के रुप मे विभाग द्वारा दिया जायेगा तथा आरक्षित वर्ग (अनु0जाति/अनु0जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक/महिला/भू0पू0 सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियो को समस्त ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रुप मे शासन से मात्र टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) प...

योगी सरकार रोजगार मेले में बेरोजगार युवकों को देगी इन जगहों पर रोजगार

योगी सरकार रोजगार मेले में बेरोजगार युवकों को देगी इन जगहों पर रोजगार  रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर), रायबरेली के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना "मिशन रोजगार" के अन्तर्गत, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), गोराबाजार, रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 29 जून 2024 को किया जा रहा है। रोजगार मेले में लगभग 03 कम्पनियों द्वारा टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल पदों पर योग्यतानुसार चयन किया जाएगा। जिसमें आयु 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक व आई.टी.आई योग्यता के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर नियोजकों व अभ्यथियों द्वारा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

रायबरेली में वुडवर्क (काष्ठकला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 6 जुलाई तक करें अपना ऑनलाइन आवेदन

वुडवर्क (काष्ठकला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन रायबरेली। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ओ.डी.ओ.पी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जनपद में वुडवर्क (काष्ठ कला) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट  https://diupmsme.upsdc.gov.in  पर 6 जुलाई 2024 तक आमंत्रित किये जाएंगे। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक वुडवर्क के क्षेत्र में कार्य करता हो। चयन उपरांत लाभार्थी को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा। उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने कहा कि योजनान्तर्गत पात्रता हेतु आवेदन करने की तिथि को प्रशिक्षार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा केन्द्र तथा राज्य सरकार की किसी योजनान्तर्गत उत्पाद से सम्बन्धित टूलकिट का लाभ विगत 02 वर्षों में न प्राप्त किया हो। आवेदक अथवा उसके पर...

मई व जून के महीने में न्यायालय सुबह 7 बजे से 1 बजे तक:- जिला जज

मई व जून के महीने में न्यायालय सुबह 7 बजे से 1 बजे तक:- जिला न्यायाधीश तरूण सक्सेना  रायबरेली। मा. न्यायालय के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मई और जून के महीने के दौरान न्यायालय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक निर्धारित किया जायेगा।  जिला न्यायाधीश तरूण सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 मई से 30 जून तक अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 6ः30 बजे से अपरान्ह 1ः30 बजे तक न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया है कि न्यायालय का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक होगा एवं 10ः30 बजे से 11 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 13 नामांकन फार्म का विवरण

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए 36-रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 13 नामांकन फार्म का हुआ विवरण रायबरेली, 26 अप्रैल, 2024 36-रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र- 1- अखिल भारतीय अपना दल - 01 सेट  2- भारतीय राष्ट्रीय दल- 01 सेट  3- नेहरू जनहित कांग्रेस- 02 सेट               4-अपना दल कामेरावादी(पीडीएम)-01 सेट  5- भारतीय पंचशील पार्टी- 01 सेट  6-अर्जक अधिकार दल- 01 सेट  7- मानवतावादी समाज पार्टी - 01 सेट  8-आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक-01 सेट  9-निर्दलीय -02 सेट  10- निर्दलीय- 01 सेट  11- निर्दलीय- 01 सेट आज कुल 13 फार्म लिए गए है। 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी रायबरेली। जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर, 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हर्षिता माथुर ने बताया है कि 36 रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार नामांकन प्रक्रिय...