सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेल्फ एस्टीम पर आधारित मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियों से बालिकाओं में हो रहा बदलाव - गौरव

सेल्फ एस्टीम पर आधारित मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियों से बालिकाओं में हो रहा बदलाव - गौरव 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुुदौली में दर्पण की ओट मे प्रगति के पंख पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।



रायबरेली। बछरावां में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें जीवन कौशल विकास शिक्षा से  जोड़ने के लिए मीना मंच कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रगति के पंख माड्यूल एवं सेल्फ एस्टीम आधारित गतिविधियों का आयोजन बालिकाओं के मध्य कराया जा रहा है।

 बछरावां विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुदौली में परियोजना कार्यालय से यूनिसेफ टीम प्रभारी गौरव त्रिपाठी द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बदलीपुर के चीते और आधा फुल कॉमिक्स पर रोल प्ले कराकर बालिकाओं के व्यक्तित्व में निखार लाया जा रहा है। सेल्फ एस्टीम कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में अपनी सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति सजगता बढी है।
कार्यक्रम में जनपद परियोजना से शामिल हुए बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन प्रभारी मीना मंच एस.एस पाण्डेय ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुुदौली का मीना मंच यहां की बालिकाओं की अभिव्यक्ति एवं सक्रियता से काफी प्रभावशाली बन रहा  है। विद्यालय स्तर पर सोशल एक्टिविटी के तहत दहेज प्रथा का विरोध एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आयोजित रोल प्ले समाज को संदेश देने के लिए काफी प्रभावशाली साबित हुआ है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका देवश्री शुक्ला, अर्चना बाजपेई, वंदना जैसवार, सुषमा यादव, नेहा खलीक, दीपिका वर्मा एवं रूद्र यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मीना मंच सुगमकर्ता एवं ब्लॉक नोडल राजलक्ष्मी वर्मा एवं धन्यवाद तथा आभार विद्यालय की प्रभारी देव श्री शुक्ल द्वारा सभी के प्रति व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।