सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर बनी सहमति,धरना किया गया स्थगित

धरना समाप्ति के लिए शिक्षकों से वार्ता करते हुए बीएसए

100 शिक्षकों का सप्ताह में निकलेगा एरियर, बीईओ के खिलाफ होगी कार्यवाही




बीईओ बछरावां के खिलाफ जांच आख्या डीएम को बीएसए ने की प्रेषित

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना प्रदर्शन लगातार था जारी

वित्त एवं लेखाधिकारी से वार्ता करते हुए शिक्षक

आरएसएम के बैनर तले वित्त एवं लेखाधिकारी और बीईओ बछरावां के खिलाफ चौथे दिन दिया गया धरना प्रदर्शन

रायबरेली। शिक्षकों का एरियर निकालने व बीईओ बछरावां के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों पर सहमति बन गई है। चौथे दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहमति के बाद आरएसएम ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। 

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 1500 से अधिक शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवशेष देयकों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिले में अंतर्जनपदीय शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि, डीए, बोनस बाधित वेतन का भुगतान, एमआरसी शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान बकाया है। 
इस संबंध में वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि 100 शिक्षकों का हर सप्ताह में एरियर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि महीने में 25 से 05 तारीख तक वेतन का कार्य होता है। इसके बाद के समय में एरियर का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार एरियर को रिजेक्ट करने की परंपरा को भी समाप्त किया जाएगा। अब कमियों को पूरा करने के लिए एक अलग से टिप्पणी करते हुए कमी को पूरा किया जाएगा। इससे शिक्षकों को बार-बार एरियर अप्लाई नहीं करना होगा। शिक्षकों का एरियर बिल भी समय से ब्लॉक आए, इसके लिए बीईओ को भी पत्र जारी किया जाएगा। 


वहीं, बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीईओ बछरावां वरुण मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएम को भेज दिया गया है। डीएम से उनका पदस्थापना व जांच आख्या पर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। बता दें, बीईओ की नियुक्ति जिलाधिकारी की तरफ से की जाती है। ऐसे में उनके पदस्थापना व अन्य कार्यवाही उन्हीं के माध्यम से की जाती है। शिक्षक बछरावां वरुण कुमार मिश्रा के कार्यों से नाराज है। उनकी असंवैधानिक कार्यशैली, शिक्षकों का शोषण, सरकारी धन का दुरुपयोग और कार्यालयी भ्रष्टाचार की प्रशासनिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महामंत्री संजय कनौजिया ने किया। 
आज धरने में प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह, मधुकर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र सिंह यादव, अमित सिंह, अनुराग मिश्रा, रणविजय सिंह, राजेश मौर्य, वीरेन्द्र बहादुर, संगीता, जयकरन, हरिमोहन यादव, अनूप सिंह, हरिशरण मौर्य, रामेश्वर नाथ, रवींद्र, अवनीश सिंह, बृजेश, सन्दीप सोनकर, धर्मेंद्र राम, नृपेंद्र सिंह, प्रतिमा सिंह, शशि देवी, रामभरत राजभर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।