सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारी बारिश भी नहीं ​डिगा सकी शिक्षकों का हौसला, हजारों की संख्या में विरोध जताने पहुंचें


ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ शिक्षकों का हल्लाबोल, कहा— मांगें पूरी करो

शिक्षक समन्वय समिति के आवाहृन पर विकास भवन में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन 

भारी बारिश भी नहीं ​डिगा सकी शिक्षकों का हौसला हजारों की संख्या में विरोध जताने

पहुंचें

रायबरेली। ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ शिक्षकों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को शिक्षक समन्वय समिति के आवाहृन पर भारी बारिश के बाद भी हजारों शिक्षकों ने पहुंचें ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जताया। शिक्षक विकास भवन में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचें। 18 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि हम ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन सरकार पहले हम लोगों की मांगों पर ध्यान दें।


भारी बारिश में भीगते शिक्षकों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि भारी बारिश, ठंडक और गर्मी में मौसम की हर प्रतिकूल स्थिति को झेलते हुए शिक्षक लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है। लेकिन अधिकारी अपनी हाजिरी नहीं लगवा रहे हैं, उनकी जगह पर शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन लगवाने पर बहुत सख्ती दिखा रहे हैं। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि हम लोगों की मांग है कि हमें ई0एल0, हॉफलीव की सुविधा दी जाए। डीजी की तरफ से ऑनलाइन उपस्थिति के लिए 18 जून को जारी की गई नियमावली को तत्काल निरस्त किया जाए। 

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि अ​धिक दबाव पड़ेगा तो इंचार्ज प्रधानाध्यापक अपना पद छोड़कर सिर्फ अब अध्यापन का ही काम करेंगे। हम लोगों लगातार 17140—18150 वेतनमान की विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार का ध्यान उस पर नहीं जा रहा है। महामंत्री शैलेष यादव ने कहा कि अधिकारियों के दबाव पर हम लोग भी सिर्फ और सिर्फ पढ़ाने का काम करेंगे। सारे ऐप को डिलीट करते हुए सिर्फ विभाग के नियमों के हिसाब से ही काम किया जाएगा। 

एस0सी0एस0टी0 शिक्षक संघ के रोहित चौधरी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा का लाभ राज्य कर्मचारियों की भांति बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी प्रदान किया जाए।  अवकाश के दिनों में कार्य करने पर देय प्रतिकर अवकाश की व्यवस्था अन्य विभागों की भांति बेसिक शिक्षा विभाग में भी लागू की जाये। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अजित सिंह और अजय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी प्रतिवर्ष 31 अर्जित अवकाश प्रदान किया जाएं। उन्होंने कहा हम लोग लगातार अपने ​​साथियों को न्यूनतम 25 हजार रूपये मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नहीं दिया जा रहा है। शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि टाइम एंड मोशन स्टडी आदेश 14 अगस्त 2020 में निर्धारित विद्यालय अवधि ग्रामीण परिवेशीय वातावरण के प्रतिकूल है । अतः बेसिक शिक्षा के ग्रामीण परिवेशीय विद्यालयों का शिक्षण समय प्रकृति के अनुकूल ग्रीष्मकाल में 7-12 तथा शीतकाल में प्रातः 9 से 3 बजे तक किया जाए।

महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सरिता नागेंद्र ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह से सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहा है, जब तक हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग हाजिरी नहीं देंगे। विरोध—प्रदर्शन का संचालन अजय सिंह और महामंत्री सियाराम सोनकर ने किया। 

इस मौके पर टीएससीटी के जिला संयोजक अनुराग मिश्रा, अटेवा जिला संयोजक इरफान अहमद, शिवशरण सिंह, राजेश यादव, शांति अकेला, आशीष सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुनील यादव, गौरव युवराज, सरला वर्मा, सुरेश वर्मा, नागेंद्र सिंह, रमेश सोनकर, सुरेंद्र वर्मा, साधना शर्मा, ब​​बीता सिंह, हरिकेश यादव, लक्ष्मी सिंह, संजीव, सुरेश सिंह, राकेश, संदीप, विक्रमादित्य सिंह, आशीष तिवारी, शिवकुमार सिंह, सूर्य प्रकाश, दीपक, अजित सिंह, कुसुमचन्द्र, उमेश श्रीवास्तव सहित हजारों शिक्षक मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...