सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीण क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित करने के लिए करें इस तारीख आवेदन

ग्रामीण क्षेत्रों में नये उद्योग स्थापित करने के लिए करें इस तारीख आवेदन

रायबरेली। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऋण हेतु आवेदको से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है इस योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में नये उद्योग स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित किया जाना है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना मे अधिकतम रुपये 10.00 लाख तक के ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्राविधान है, जिसमें बैंको से प्राप्त ऋण पर एवं उद्योग स्थापित करने पर सामान्य पुरूष वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण पर शासन से मात्र टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर ही (कार्यशील पूंजी को छोड़कर) 4 प्रतिशत ब्याज उद्यमी द्वारा वहन किया जायेगा। शेष ब्याज  ब्याज उपादान के रुप मे विभाग द्वारा दिया जायेगा तथा आरक्षित वर्ग (अनु0जाति/अनु0जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक/महिला/भू0पू0 सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियो को समस्त ब्याज की धनराशि ब्याज उपादान के रुप मे शासन से मात्र टर्म लोन (पूंजीगत ऋण) पर ही (कार्यशील पूंजी को छोड़कर) अनुमन्य है। कुल परियोजना लागत मे सामान्य पुरुष वर्ग को अपना स्वंय का अंशदान 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग (अनु0जाति/अनु0जन जाति/अन्य पिछडा वर्ग/अल्पसंख्यक/ महिला/भू0पू0सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियो को स्वंय अंशदान 5 प्रतिशत लगाना होगा। 

अतः ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष हो, जिन्होने पूर्व में स्थापित प्रोजेक्ट मे जिला उद्योग केन्द्र अथवा खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग लखनऊ एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से किसी भी योजना मे पूर्व मे ऋण/अनुदान  प्राप्त नही किया गया हो इस योजना मे ऋण हेतु विभाग की वेबसाइट https://upkvib.in/mmgry e portal पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। 

 लाभार्थियो को कम से कम कक्षा 8 उर्तीण होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पुरानी तहसील रायबरेली मे किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मो0न0 7408410810 तथा आनन्द कुमार मो0-8318013131 पर सम्पर्क कर सकते हैै।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।