सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया

नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया रायबरेली। नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग और सुदृढ़ीकरण विषय पर बृहस्पतिवार को शहर के होटल शालीमार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ | यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से हुआ | इसमें यूएनडीपी और यूनिसेफ़ ने भी प्रतिभाग किया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण से ही शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी आई है | सही माइक्रोप्लानिंग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ हो सकता है | उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण होता है इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  में सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है | शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण विभाग की प्राथमिकता में शामिल है | इसलिए माइक्रोप्लान बनाते समय सावधानी बरतें | हर क्षेत्र की अपनी विशे...

एनटीपीसी ऊंचाहार में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह साथ ही शहीद वीरों को किया गया नमन

एनटीपीसी ऊंचाहार में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह साथ ही शहीद वीरों को किया गया नमन एनटीपीसी ऊंचाहार में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह, साथ ही शहीद वीरों को किया नमन एनटीपीसी ऊंचाहार के केन्द्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल (सीआईएसएफ)  की फायर विंग के सौजन्य से अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अग्नि से सुरक्षा व अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने व बचाव के विषय में जागरूक करने का प्रयास किया गया।  समापन समारोह के दौरान सीआईएसएफ के द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्ति को दुर्घटना स्थल से निकाले जाने के विभिन्न रेस्क्यू मेथड, गैस दुर्घटना, इलैक्ट्रिक फायर, ऑयल पाइप में लगी आग तथा केबल गैलरी के अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन किया गया। साथ ही पूरे सप्ताह के दौरान नारा व निबंध लेखन, ड्राइंग व प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें अमोलिका, हार्दिक, अंशिका, नंदिनी, काजल, आदित्य...

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम मे मनाया गया इसके लिये दीपोत्सव करने के लिए प्रेरित किया।

लगभग ग्यारह हजार दीप जलाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित रायबरेली। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल  के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम मे दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ग्यारह हजार दीप जलाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह के अनेक कार्यक्रम जनपद में चलाए जा रहे हैं जिससे की 20 मई को होने वाले मतदान मे अधिक से अधिक मतदान हो सके।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और स्काउट गाइड के छात्रों ने विशेष योगदान दिया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ सांख्यिकीय अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उद्योग बंधु व्यापार बंधु के लोग  उपस्थित रहे।

रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को किया ब्रीफ

रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को किया गया ब्रीफ आज रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण को सम्पन्न कराने हेतु जनपद रायबरेली से चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को रवाना होने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ किया गया तथा निष्पक्षतापूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।  साथ ही साथ मतदान के दौरान शान्ति व कानून-व्यवस्था हेतु अनुशासित रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप के विचार आज भी प्रासंगिक-इं.वीरेन्द्र यादव

महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप के विचार आज भी प्रासंगिक-इं.वीरेन्द्र यादव समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी घोषित।  विश्वास द्विवेदी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित।                                                    रायबरेली। महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि महाराजा निषाद राज गुहा श्रंगवेद प्रयागराज के राजा थे वह सदैव अन्याय एवं शोषण के विरूद्ध लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहे उन्होनें भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण को बनवास के संकट के समय गंगा नदी नाव में बैठा कर पार करवाई उनके कार्य, विचार हमेशा याद किए जाते रहेंगे। महर्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे उनकी गणना सप्तार्षिगणों में की जाती है इन्हें परमपिता ब्रम्हा का अवतार माना गया है महर्षि ऋषि कश्यप ने समाज के सृजन हेतु संदे...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ की बैठक कर मतदान बूथों पर हुई तैयारियो की समीक्षा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ की बैठक कर मतदान बूथों पर हुई  तैयारियो की समीक्षा रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता  माथुर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊंचाहार, सलोन और सरेनी के सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ बचत भवन में बैठक की। बैठक का उद्देश्य मतदान बूथों पर हुई  तैयारियो की समीक्षा करना था।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी कमियां रह गई है उसे समय रहते ठीक करा ली जाए।  बूथों पर बिजली,पानी,शौचालय, फर्नीचर और सेड की व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाए।  उन्होंने कहा कि शौचालय नियमित रूप से क्रियाशील होने चाहिए और उनकी साफ सफाई भी समय से कराई जाए। यह सुनिश्चित करा लिया जाए की बूथों पर चार्जिंग पॉइंट भली भांति क्रियाशील हो। मतदान बूथों पर खिड़की, दरवाजे और प्रवेशद्वार व्यवस्थित कर लिया जाए। मतदान केंद्रों को जाने वाले रास्तों को चिन्हित कर उसकी मरम्मत करा ली जाए। रूट चार्ट को आपस में  साझा कर लिया जाए। जिन भी प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन में मतदान केंद्र बने हैं ...

रायबरेली में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

भारत में ईश्वर से भी ज्यादा गुरु का महत्व : डीआईओएस जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान शिक्षक अपने कार्य से कभी नहीं होता सेवानिवृत्त: योगेश त्यागी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने चक अहमदपुर में आयोजित किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्षों तक सेवा देने बाद 31 मार्च को  सेनानिवृत्त हुए जिले के 65 अध्यापकों का सम्मान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से किया गया। शिक्षकों का सम्मान समारोह शहर के चक अहमदपुर में स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमकार राणा, बीएसए शिवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, बीईओ बृजलाल, राम मिलन, अनिल मिश्रा, अश्वनी गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने की। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमकार राणा ने कहा कि दुनिया में अगर कहीं भी अधिक सम्मान होता है तो वे गुरु है और गुरुओं में कहीं अधिक सम्मान...

मतदेय स्थलों पर मिलेगी यह जरूरी सुविधाएं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में दी यह जानकारी

मतदेय स्थलों पर मिलेगी यह जरूरी सुविधाएं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में दी यह जानकारी  रायबरेली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में बैठक की।  मतदेय स्थलों  पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देश दिया कि सभी सुविधाएं समय रहते पूरी कर ली जाए।  मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, फर्नीचर, शौचालय,शेड और रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्गों को भी सुव्यवस्थित करा लिया जाए।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए सुरक्षा का पर्याप्त ख्याल रखा जाए। मतदेय स्थलों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समय-समय से मतदान स्थलों का निरीक्षण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा...

एनटीपीसी में राजस्थानी लोक संस्कृति ने जमाया होली का धमाल

एनटीपीसी में राजस्थानी लोक संस्कृति ने जमाया होली का धमाल रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार विद्युत परियोजना के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कलाकारों ने ऐसा धमाल मचाया कि अंबेडकर सभागार में उपस्थित विशाल दर्शक समूह मंत्रमुग्ध होकर वाह-वाह कह उठा।  राजस्थान से आई कलाकारों की टीम ने जहां राजस्थानी लोक संस्कृति के अनेक पहलुओं तथा राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित विभिन्न गीतों व नृत्यों की विधाओं का मनोहारी प्रदर्शन किया। वहीं, दर्शकों की फरमाइश पर अलग-अलग लोक विधाओं  से ऐसा समां बांधा कि एनटीपीसी की ये शाम उन कलाकारों के नाम समर्पित हो गई। इसके पूर्व परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा तरुणा छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। दीप प्रज्जवलन की परंपरा में अन्य महाप्रबंधक एवं यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निभाई। मानव संसाधन विभागाध्यक्ष रूमा दे शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या समारोह को संबोधित करते हुए श्री छाबड़ा ने क...