सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया

नियमित टीकाकरण पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया

रायबरेली। नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लानिंग और सुदृढ़ीकरण विषय पर बृहस्पतिवार को शहर के होटल शालीमार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ | यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से हुआ | इसमें यूएनडीपी और यूनिसेफ़ ने भी प्रतिभाग किया |

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण से ही शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी आई है | सही माइक्रोप्लानिंग से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ हो सकता है | उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण होता है इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  में सोमवार को छोड़कर प्रतिदिन टीकाकरण किया जाता है |
शत प्रतिशत बच्चों का नियमित टीकाकरण विभाग की प्राथमिकता में शामिल है | इसलिए माइक्रोप्लान बनाते समय सावधानी बरतें | हर क्षेत्र की अपनी विशेषताएं और दिक्कतें है उनको ध्यान में रखते हुए माइक्रोप्लान बनाएं |  जिन बच्चों को जन्म के बाद एक भी टीका नहीं लगा (जीरो डोज़) ऐसे बच्चों की पहचान करें और उसका टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें | दो साल तक की आयु के सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें | सुरक्षा चक्र टूटना नहीं चाहिए |

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरुण कुमार वर्मा ने ज़ीरो डोज वाले बच्चों के मुद्दों और चुनौतियों पर जानकारी देने के साथ ही जीरो डोज इंप्लिमेंटेशन प्लान पर विस्तार से जानकारी दी | प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण में संचार की भूमिका और शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण को गति देने पर चर्चा हुई | 

प्रशिक्षणार्थियों को हेडकाउंट सर्वे करने और  ड्यू लिस्ट भरने का अभ्यास कराया गया | इसके साथ ही मीजल्स रूबेला सर्विलांस अपडेट के बारे में बताया गया | यूविन, वैक्सीन सप्लाई चेन, कोल्ड चेन मैनेजमेंट और एचएमआईएस पर डाटा अपलोड करने संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई |

इस मौके पर डॉ राधाकृष्ण, डॉ राकेश यादव, डॉक्टर शरद कुशवाहा  जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस. अस्थाना,  विश्व स्वास्थ्य संगठन से  डा. पल्लबी. डा. छोटेलाल, शैलेंद्र, अमरेश, यूनिसेफ़ से  वंदना त्रिपाठी और यूएनडीपी के प्रतिनिधि  नीरज नागर, चिकित्सा इकाइयों के अधीक्षक और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम सहित कुल 66 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...