सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप के विचार आज भी प्रासंगिक-इं.वीरेन्द्र यादव


महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप के विचार आज भी प्रासंगिक-इं.वीरेन्द्र यादव

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी घोषित। 

विश्वास द्विवेदी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित। 
                                                 
रायबरेली। महाराजा निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि महाराजा निषाद राज गुहा श्रंगवेद प्रयागराज के राजा थे वह सदैव अन्याय एवं शोषण के विरूद्ध लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहे उन्होनें भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण को बनवास के संकट के समय गंगा नदी नाव में बैठा कर पार करवाई उनके कार्य, विचार हमेशा याद किए जाते रहेंगे। महर्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे उनकी गणना सप्तार्षिगणों में की जाती है इन्हें परमपिता ब्रम्हा का अवतार माना गया है महर्षि ऋषि कश्यप ने समाज के सृजन हेतु संदेश दिया, जिला अध्यक्ष ने कहा दोनों महापुरूषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलती है उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। 

पार्टी कार्यालय में समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव एवं वरिष्ठजनों द्वारा छात्र सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहना कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये। 

इस अवसर पर विश्वास द्विवेदी एडवोकेट को समाजवादी युवजन सभा में प्रदेश सचिव का मनोनयन पत्र भी जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया। 

कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला महासचिव मो. अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी आर.पी. यादव, लक्ष्मण निषाद, ओपी. यादव, मुशीर अहमद, शिवनारायण सोनकर, राजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, सुरतीज सिंह, शिवबरन यादव, रंजीत यादव, योगेश्वर पटेल, आशुतोष कुमार, अरविन्द चौधरी, घनश्याम यादव, राजेश मौर्या, शिव दुलारी यादव, रवीन्द्र सिंह, अखिलेश बबलू, एम.आई. जावेद, उर्मिला सिंह, संदीप शुक्ला, अभिकल यादव, मो. अली खान, विनय यादव ने संबोधित करते हुए महापुरूषों को याद किया। 

इस अवसर पर हिमांशू यादव, सौरभ मौर्या, सर्वजीत यादव, आदर्श भारती, अशीष यादव, पंकज गौतम, सौरभ यादव, दीपक केशरिया, सचिन यादव, प्रशांत लोहिया, धीरज यादव, विवेक पाण्डेय, रोहित मौर्यद्व शिवम प्रजापति, अमरजीत यादव, आशीष सोनी, अभिषेक यादव, वीरेन्द्र यादव, प्रदुम्न यादव, गौरव, विजय, अशेाक यादव, सतीश यादव आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।