सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

भारत में ईश्वर से भी ज्यादा गुरु का महत्व : डीआईओएस

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 65 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान



शिक्षक अपने कार्य से कभी नहीं होता सेवानिवृत्त: योगेश त्यागी

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने चक अहमदपुर में आयोजित किया सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्षों तक सेवा देने बाद 31 मार्च को  सेनानिवृत्त हुए जिले के 65 अध्यापकों का सम्मान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से किया गया। शिक्षकों का सम्मान समारोह शहर के चक अहमदपुर में स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमकार राणा, बीएसए शिवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, बीईओ बृजलाल, राम मिलन, अनिल मिश्रा, अश्वनी गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने की।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमकार राणा ने कहा कि दुनिया में अगर कहीं भी अधिक सम्मान होता है तो वे गुरु है और गुरुओं में कहीं अधिक सम्मान होता है तो वह भारत देश हैं। जहां पर गुरु और शिक्षक के बीच में सम्मान आज भी बरकरार है। भारत में ही शिक्षकों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से 20 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 


प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है, वह हमेशा ही अपनी रोशनी से हजारों युवाओं का भविष्य बनाता है। एक शिक्षक अपने जीवनकाल में इतने उपकार करता है कि उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उसकी मेहनत से ही हजारों बच्चों का भविष्य बनता है। डिजिटलाइजेशन के विरोध में जिले के शिक्षकों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप लोगों का हौसला ही संगठन की बड़ी ताकत है। 

बीएसए शिवेंद्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्य यही पर समाप्त नहीं होता है। आप भले ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन स्कूल को बढ़ाने में आगे भी बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। आज सेवानिवृत्त होने वाले गुरुजनों के पढ़ाएं हुए हजारों युवा इस समय उनकी मेहनत की वजह से कहीं न कहीं अपनी अच्छे तरीके से रोजीरोटी कमा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि नए सत्र में नामांकन अधिक से अधिक कराने में आप लोगों के सहयोग की भी आवश्यकता होगी। 

सभाध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी अपने कार्य से सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह अपनी सेवा से भले ही रिटायर्ट हो जाता है, लेकिन उसका काम समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना है।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सम्मान जिला मंत्री पन्नालाल, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष उत्तम सोनी, विक्रमादित्य सिंह, सुरेंद्र वर्मा, शांति अकेला, साधना शर्मा, प्रमोद, रमेश, संजीव श्रीवास्तव, सुनीता, नीलम पटेल, लक्ष्मी सिंह, अब्दुल हलीम, गयामणि पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार और नागेंद्र सिंह ने किया। 

इस मौके पर लक्ष्मीकांत शुक्ला,  अंचल सिंह, रमेश त्रिवेदी, सुनील यादव, विजयपाल सिंह, दिलीप पटेल, राजवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सूर्य प्रकाश, गौरव यादव युवराज, सन्दीप यादव, राजेश यादव, आशीष तिवारी, रवि श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। 


ये सेवानिवृत्त गुरुजन हुए सम्मानित

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभागों को वर्षों तक सेवा देने वाले गुरुजनों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ बाजपेई, शफीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू, सैय्यद मो. हाशमी, कृष्णा पांडेय, शशि सिंह, मो. खलील, मो. मतीन खान, पुष्पलता सिंह, सत्य प्रकाश सहित 65 शिक्षकों को सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।