सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह साथ ही शहीद वीरों को किया गया नमन

एनटीपीसी ऊंचाहार में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह साथ ही शहीद वीरों को किया गया नमन

एनटीपीसी ऊंचाहार में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ अग्निशमन सेवा सप्ताह, साथ ही शहीद वीरों को किया नमन

एनटीपीसी ऊंचाहार के केन्द्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल (सीआईएसएफ)  की फायर विंग के सौजन्य से अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया गया। इस साप्ताहिक आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर अग्नि से सुरक्षा व अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने व बचाव के विषय में जागरूक करने का प्रयास किया गया।

 समापन समारोह के दौरान सीआईएसएफ के द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्ति को दुर्घटना स्थल से निकाले जाने के विभिन्न रेस्क्यू मेथड, गैस दुर्घटना, इलैक्ट्रिक फायर, ऑयल पाइप में लगी आग तथा केबल गैलरी के अग्नि दुर्घटना की रोकथाम के लिए अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन किया गया।

साथ ही पूरे सप्ताह के दौरान नारा व निबंध लेखन, ड्राइंग व प्रश्नोत्तरी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें अमोलिका, हार्दिक, अंशिका, नंदिनी, काजल, आदित्य, रिया, सुमित, आंचल, माधुरी, रत्नप्रिया, शेफाली, सोनिया, ज्योति, पूनम, सूर्यांश, गार्गी, साक्षी, नेहा, रणवीर, संजीत, गगन, मुकुल, अभिमन्यु, प्रदीप, रोहित व सुरेश ने पुरस्कार प्राप्त कर अग्निशमन सेवा सप्ताह को सफल बनाया। 

अग्निशमन सेवा सप्ताह समापन समारोह में एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख  मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरुणा छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी को संबोधित करते हुए  श्री छाबड़ा ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा कि सीआईएसएफ की फायर विंग सदैव एनटीपीसी ऊंचाहार की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है, ये ही कारण है कि फायर सेफ्टी के दृष्टिगत अग्नि से सुरक्षा सुनिश्चित हो पाती है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में सीआईएसएफ की फायर विंग की ओर से प्लांट व टाउनशिप के विभिन्न स्थानों पर अग्नि से बचाव के कईं जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए, जो वास्तव में सराहनीय हैं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (प्रचालन)  राजेश कुमार, प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती ऊर्जस्वला देसाई, डिप्टी कमांडेट (सीआईएसएफ) प्रतीक रघुवंशी, अस्सिस्टेंट कमांडेंट आर एस सिरोही, सूचना अधिकारी कोमल शर्मा अन्य विभागाध्यक्ष तथा सीआईएसएफ कर्मचारी व उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राम सुरेश ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...