सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क का उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन,जनता को दिया यह संदेश

गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क का उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सिख गुरु गोविंद सिंह के नाम से एक विशाल एवं भव्य पार्क का उद्घाटन किया।इस पार्क को रायबरेली वासियों के लिए  उद्यान मंत्री द्वारा समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पार्क रायबरेली का हृदय स्थल कहलाएगा।  उन्होंने कहा कि इसमें रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत गर्ग ऋषि,गोकर्ण ऋषि,डालभ्य ऋषि,आस्तीक मुनि, महर्षि जमदग्नि,राणा बेनी माधव बक्श सिंह,राजा राव रामबक्श सिंह,आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी,वीरा पासी,लाल चंद्र स्वर्णकार की मूर्तियां लगाई गई है और मूर्तियों के नीचे उनका संक्षिप्त इतिहास भी पत्थर पर लिखकर लगाया गया। जिससे अगली पीढ़ियां रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत को जान सके और उस पर गर्व कर सके।  इस उद्यान में लगभग 3 किलोमीटर वाकिंग ट्रैक भी बनाई गई हैं जो  बेलें और पुष्पों से आच्छादित होंगी। वाकिंग ट्रेक के किनारे सुंदर आवाज में मंत्र और गीत बजते रहेंगे। इसमें वात्सल्य योगा पा...

सदर भाजपा विधायक अदिति सिंह ने सनही में नव निर्मित गौशाला का किया उद्घाटन,जनता को दिया यह संदेश

सदर भाजपा विधायक अदिति सिंह ने सनही में नव निर्मित गौशाला का किया उद्घाटन रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने वि. खं. राही के सनही ग्राम पंचायत में एक नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोवंशो का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।  इन गौशालाओं के बन जाने से पशुओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी गौरी राठौर को निर्देश देते हुए कहा कि इस ब्लॉक की सभी गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। साथ ही पशुओं के भोजन, पानी, चरनी, प्रकाश और चिकित्सा की व्यवस्था की जाए। सभी पशुओं को पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाए।  खंड विकास अधिकारी रही ने बताया कि इस ब्लॉक में नवनिर्मित गौशाला के बन जाने से  6 गोशालाएं हो गई हैं ।जिनमें लगभग 2200 पशुओं को संरक्षित करने की क्षमता है। वर्तमान में 1900 गोवंश इसमें संरक्षित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर सदर विधायक ने राही ब्लाक के जनेसरा में सुरेश के घर से कमलेश के घर तक के नाली निर्माण के कार्य का भी लोकार्पण किया।  उन्होंने कहा की उनके विधा...

रायबरेली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न,खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने बताया

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनने का अंतिम अवसर 10 मार्च तक- बी ई ओ, बच्चों का कार्यक्रम काफी प्रभावशाली एवं प्रेरणादाई रहा अभिभावकों ने जमकर किया सराहना रायबरेली। नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर शांति अकेला द्वारा शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजलाल वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र तथा अध्यक्षता एमसी ममता द्वारा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही प्रेरणादाई सुंदर एवं प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी अभिभावकों द्वारा जमकर सराहना की गई l खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने कहा की बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें अवसर देने की जरूरत है आज बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार उनका उत्साह वर्धन किया साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्याप...

एनटीपीसी ऊंचाहार में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने लिया संकल्प "वोकल फॉर लोकल" को मिलेगा बल

एनटीपीसी ऊंचाहार में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एनटीपीसी ऊंचाहार में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार की महिला कर्मियों व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं के लिए एक वेबिनार का भी आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय 'इन्सपायर इन्क्लूजन' रहा। महिला कर्मियों ने इसमें बढ़चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। महिला दिवस के इस खास अवसर पर मूंज क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत चलने वाले मूंज प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को स्वयं बनाए गए मूंज के उत्पादों को बेचने का अवसर प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों ने भारत सरकार के संकल्प वोकल फॉर लोकल को बल देते हुए बढ़ी संख्या में मूंज उत्पादों को खरीदकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने में सहायक भूमिका निभाई। ...

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड राही सभागार में आयोजन किया गया।  जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाए तभी सशक्त होंगी जब वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। हमे  संविधान और कानूनों के माध्यम से अनेक अधिकार दिए है।  उनमें से एक है मतदान का अधिकार। हम सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए ताकि सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिलाओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी।उन्होंने ने कहा कि हमे सभी अधिकारो की प्राप्ति मतदान से ही प्राप्त होती है। अतः हमे मतदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में सीएमएस रेनू चौधरी, सीडीपीओ राही सुरेंद्र यादव, महिला कल्याण अधिकारी शेफाली सिंह, वन स्टाफ सेंटर मैनेजर आस्था सोनकर एवं आगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित रही। अंत में सं...

रायबरेली में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में 1 मार्च से 15 मार्च तक मनाया जा रहा है “स्वच्छता पखवाड़ा”

रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी1मार्च से 15 मार्च तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है । इसी के तहत स्वच्छता शपथ दिलाकर पखवाड़े की शुरुवात की गयी जिसमें संस्था के सभी संकाय सदस्य, अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थिति रहे I इस पखवाड़े के अंतर्गत निफ़्ट रायबरेली मे विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। “स्वच्छता पखवाड़ा” के दौरान निफ़्ट संस्थान मे विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों के लिए विभिन्न विषयों जैसे, स्‍वच्‍छता एवं महिला सशक्तिकरण/Women Empowerment, स्वच्छ घर स्वच्छ देश आदि को सम्मिलित करते हुये वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वच्छ घर, स्वच्छ देश पर नाटक, स्वच्छ घर, स्वच्छ देश में महिलाओं का योगदान विषय पर सेमिनार, आईटी अपशिष्ट के नवाचार निपटान पर ओपन हाउस चर्चा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी I आज “स्वच्छता पखवाड़ा” के दौरान विद्यार्थियों, अधिकारियों ,संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा कैम्पस शैक्षणिक समन्वयक डॉ० विघा राकेश, सह प्रध्‍यापक की अध्यक्षता में परिसर में श्रमदान द्वारा स्वच्...

एनटीपीसी में साप्ताहिक योग शिविर का हुआ शुभारंभ, परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा कहा, योग से मिलते हैं यह फायदे

एनटीपीसी में साप्ताहिक योग शिविर का हुआ शुभारंभ एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित कर्मचारी विकास केंद्र की ओर से परमेश्वरी योग समिति के सहयोग से साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का विषय 'योग शिविर एवं तनाव प्रबंधन' रखा गया। शिविर का उद्देश्य योग के माध्यम से तनाव प्रबंधन करना और जीवनशैली में योग को शामिल करने के महत्व से सभी को जागरूक करना है। योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने उपस्थितजन से कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। दैनिक जीवन में योग को शामिल करने से जहां एक ओर तनाव मुक्त जीवन जिया जा सकता है वहीं दूसरी ओर शरीर को रोग मुक्त बनाने में योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। शिविर के पहले दिन ऋषि विद्या सागर ने योग, प्राणायाम व ध्यान के महत्व को बताते हुए कहा कि योग का अभ्यास करने की कला व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। उल्लेखनीय है कि ये साप्ताहिक योग शिविर कर्मचारियों व उनके परिवारजनों सभी के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न ...

डिजिटलाइजेशन के खिलाफ आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया काम

डिजिटलाइजेशन के खिलाफ आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया काम आज से पांच दिनों तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षकों में डिजिटलाइजेशन व्यवस्था को लेकर व्याप्त है आक्रोश रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ऊपर जबरदस्ती थोपी जा रही डिजिटलाइजेशन व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आवाह्नन पर आज से जिले के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आज जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।  जिला संरक्षक समर बहादुर सिंह और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि सरकार हम लोगों पर जबरदस्ती डिजिटलाइजेशन व्यवस्था थोफ रही है। जब तक हम लोगों की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम सभी शिक्षकों की तरफ से इस व्यवस्था का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठनों की तरफ से लगातार संसाधनों मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक सिम डेटा समेत अन्य कोई भी संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया ह...

एनटीपीसी ऊंचाहार में जीवन ज्योति चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

एनटीपीसी ऊंचाहार में जीवन ज्योति चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित जीवन ज्योति चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा व प्रियदर्शनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा द्वारा रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर मनदीप सिंह छाबड़ा ने उपस्थितजनों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान के माध्यम से आप किसी व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं। जहां एक ओर रक्तदान दूसरे के प्राणों की रक्षा करता है, वहीं दूसरी ओर नियमित सावधान करने से कईं घातक बिमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान के महा कार्य के लिए आप सभी आगे आएं और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मधु सिंह ने रक्तदान के महत्व को सभी से साझा किया और सभी से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, अन्य विभागाध्यक्ष सहित...

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल

  ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल अरखा नहर पर कैनाल क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े अंडरपास का स्तरीय निरीक्षण करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल व अन्य  मोदी जी करेंगे रायबरेली का चहुमुखी विकास – अजय अग्रवाल रायबरेली। जिले के तीन रेलवे स्टेशन रायबरेली, ऊंचाहार, लालगंज को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सभी सुविधाओं से लैस, अंतराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जायेंगे |  यह बात आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल  ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आज रायबरेली जिले के ऊंचाहार तथा लालगंज रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री द्वारा अमृत योजना  के तहत विकसित करने की शुरुआत किए जाने के दौरान कहीं।  भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि रायबरेली को एक अति विकसित जिला तथा यहाँ के हरेक व्यक्ति को खुशियाँ भरा जीवन देन...