सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न,खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने बताया

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न


18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनने का अंतिम अवसर 10 मार्च तक-

बी ई ओ, बच्चों का कार्यक्रम काफी प्रभावशाली एवं प्रेरणादाई रहा अभिभावकों ने जमकर किया सराहना


रायबरेली। नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका किला में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर शांति अकेला द्वारा शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजलाल वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र तथा अध्यक्षता एमसी ममता द्वारा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा बहुत ही प्रेरणादाई सुंदर एवं प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी अभिभावकों द्वारा जमकर सराहना की गई l


खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा ने कहा की बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें अवसर देने की जरूरत है आज बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली रहे हैं, उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार उनका उत्साह वर्धन किया साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉक्टर शांति अकेला द्वारा विद्यालय एवं बच्चों के विकास हेतु रखी गई समस्या विद्यालय का कायाकल्प तथा स्मार्ट क्लास हेतु सामग्री की उपलब्धता पूरी करने का आश्वासन दिया गया। 


स्विफ्ट कोऑर्डिनेटर से पांडे ने उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों तथा शिक्षकों मतदाता जागरूकता के तहत 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को इस बार मतदाता बनने का अंतिम अवसर 10 मार्च है।  इसके बारे में विधवा जानकारी दी गई l

 एआरपी श्वेता सिंह एवं एसएमसी अध्यक्ष ममता देवी ने संयुक्त रूप से विद्यालय की शैक्षिक वातावरण एवं स्वच्छ विद्यालय सुंदर विद्यालय के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉक्टर शांति अकेला के प्रयासों की सराहना की l 


इस अवसर पर आशीष तिवारी नगर अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, सीमा दीक्षित, ज्योत्सना गुप्ता, सपना द्विवेदी, संदीप दीक्षित, जागृति नेहा, प्रियंका श्रीवास्तव, रेशमा निशा, कन्हैयालाल, प्रेरणा, सुमन देवी, संदीप दीक्षित, प्रवेश यादव, कमल कुमार, राणा सिंह, रश्मि शुक्ला सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम का संचालन श्याम पांडे स्वीप कोऑर्डिनेटर धन्यवाद एवं आभार विद्यालय की प्रधानाध्यापक डॉक्टर शांति अकेला द्वारा सभी के प्रति व्यक्त किया गया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।