सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क का उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन,जनता को दिया यह संदेश

गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय पार्क का उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन


रायबरेली। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सिख गुरु गोविंद सिंह के नाम से एक विशाल एवं भव्य पार्क का उद्घाटन किया।इस पार्क को रायबरेली वासियों के लिए  उद्यान मंत्री द्वारा समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह पार्क रायबरेली का हृदय स्थल कहलाएगा।

 उन्होंने कहा कि इसमें रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत गर्ग ऋषि,गोकर्ण ऋषि,डालभ्य ऋषि,आस्तीक मुनि, महर्षि जमदग्नि,राणा बेनी माधव बक्श सिंह,राजा राव रामबक्श सिंह,आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी,वीरा पासी,लाल चंद्र स्वर्णकार की मूर्तियां लगाई गई है और मूर्तियों के नीचे उनका संक्षिप्त इतिहास भी पत्थर पर लिखकर लगाया गया। जिससे अगली पीढ़ियां रायबरेली की सांस्कृतिक विरासत को जान सके और उस पर गर्व कर सके।


 इस उद्यान में लगभग 3 किलोमीटर वाकिंग ट्रैक भी बनाई गई हैं जो  बेलें और पुष्पों से आच्छादित होंगी। वाकिंग ट्रेक के किनारे सुंदर आवाज में मंत्र और गीत बजते रहेंगे। इसमें वात्सल्य योगा पार्क का निर्माण भी किया गया है। जिसमें सिर्फ महिलाएं स्वतंत्र रूप से योगा कर सकेंगी। इसी तरह पुरुषों के लिए एक बड़ा योग सेट होगा। जिसमें धूप,बारिश और ठंड के समय भी योगाभ्यास किया जा सकता है। उद्यान में एक सत्संग भवन भी बनाया गया है जिसमें नगर के वरिष्ठ नागरिक ध्यान आदि कर सकते हैं। 

पार्क में आम,अमरूद और आंवला के बड़े-बड़े बाग विकसित हैं। दूसरी ओर फल,फूल,सब्जी और औषधि पेड़ों की हाईटेक नर्सरी की भी स्थापना की गई है। जिसमें रायबरेली के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक  लाभ ले सकेंगे। उद्यान में एक भव्य गेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया गया है। पार्क में 110 फीट का राष्ट्रीय ध्वज हमेशा लहराता रहेगा। दूसरी ओर विशाल और रंगीन फव्वारे अपनी मनमोहक छटा बिखेरेंगें। 

 प्रधानमंत्री ने कहा कि नगर वासियों एवं हर वर्ग आयु के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इस पार्क का निर्माण किया गया है।
इसी पार्क में उद्यान मंत्री द्वारा जनपद के लगभग 300 सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास लोकार्पण किया गया। जो उद्यान, मंडी परिषद और जिला पंचायत से निर्मित अथवा निर्माणाधीन है।
इसी तरह कल भी पूर्व सांसद पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्रीशचंद्र दीक्षित पर्यावरण उद्यान का शिलान्यास देवानंदपुर में  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  के कर कमल द्वारा संपन्न होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...