सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल

 
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल




अरखा नहर पर कैनाल क्रॉसिंग पर अधूरे पड़े अंडरपास का स्तरीय निरीक्षण करते भाजपा नेता अजय अग्रवाल व अन्य 
मोदी जी करेंगे रायबरेली का चहुमुखी विकास – अजय अग्रवाल

रायबरेली। जिले के तीन रेलवे स्टेशन रायबरेली, ऊंचाहार, लालगंज को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सभी सुविधाओं से लैस, अंतराष्ट्रीय स्तर का अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जायेंगे | 
यह बात आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल  ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आज रायबरेली जिले के ऊंचाहार तथा लालगंज रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री द्वारा अमृत योजना  के तहत विकसित करने की शुरुआत किए जाने के दौरान कहीं।

 भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि रायबरेली को एक अति विकसित जिला तथा यहाँ के हरेक व्यक्ति को खुशियाँ भरा जीवन देने का हमने जो सपना देखा है वह नरेन्द्र मोदी जी अवश्य पूरा करेंगे | अजय अग्रवाल ने आगे कहा कि इस बार भाजपा कई लाख वोटों के अंतर रायबरेली में जीतेगी तथा कांग्रेस पार्टी तथा गाँधी परिवार की यहाँ से शर्मनाक हार होगी और जो गांधी परिवार ने रायबरेली की जनता से इतने वर्षों तक छलावा किया है, उसका उन्हें माकूल जवाब मिल जाएगा | इसके बाद अरखा राजा जितेन्द्र सिंह तथा अरखा से आये सैकड़ों लोगों ने अरखा  कैनाल क्रॉसिंग पर वर्षों से अधूरे पड़े अंडर पास को जल्द बनाये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौपा जिसपर भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों के साथ जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा पिछले 10-12 सालों से अधूरे पड़े अंडरपास पर रेल मंत्रालय द्वारा तुरन्त काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया । 

भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने वहां पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऊंचाहार में नेशनल हाईवे पर जो मुख्य फ्लावर बना है उसके नीचे की रेलवे लाइन के नीचे से अंडर पास बनाने के लिए उन्होंने जो ज्ञापन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 19 फरवरी को दिया था उसका सर्वे हो चुका है और बहुत जल्द उस पर काम शुरू होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक अंडरपास बनकर जनता के लिए खोल नहीं दिया जाता तब तक मानव सहित फाटक लगाया जाए ताकि पचास हज़ार प्रभावित जनता को कष्ट ना हो,  और वह इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री से जल्द बातचीत करेंगे और ऊंचाहार के उक्त फाटक को खुलवाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...