सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ऊंचाहार में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं ने लिया संकल्प "वोकल फॉर लोकल" को मिलेगा बल

एनटीपीसी ऊंचाहार में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

एनटीपीसी ऊंचाहार में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। एनटीपीसी ऊंचाहार की महिला कर्मियों व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं के लिए एक वेबिनार का भी आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय 'इन्सपायर इन्क्लूजन' रहा। महिला कर्मियों ने इसमें बढ़चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।
महिला दिवस के इस खास अवसर पर मूंज क्राफ्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत चलने वाले मूंज प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं को स्वयं बनाए गए मूंज के उत्पादों को बेचने का अवसर प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार के कर्मचारियों ने भारत सरकार के संकल्प वोकल फॉर लोकल को बल देते हुए बढ़ी संख्या में मूंज उत्पादों को खरीदकर ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने में सहायक भूमिका निभाई।

इसके साथ ही महिला संविदाकर्मियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जीवन ज्योति चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु सिंह, डॉ. रंजना केरकेट्टा व डॉ. बबीता ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर व अशुद्ध पानी के सेवन से होने वाली बिमारियों के क्या लक्षण और उपचार हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने कहा कि मुझे इस बात की बहुत अधिक प्रसन्नता है कि समाज में महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर हैं। एनटीपीसी में करियर की दृष्टि से महिलाओं के लिए समान अवसर और आगे बढ़ने की सुस्पष्ट नीति है, जिसका लाभ लेते हुए महिला कर्मचारी अपने करियर के शिखर पर पहुंच रही हैं तथा राष्ट्र को विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महिलाएं अपना सर्वश्रेष्ट योगदान दे रही हैं। भारतीय दर्शन में महिलाएं सनातन काल से ही आत्मसम्मान और गौरव का पर्याय रही हैं।
श्रीमती छाबड़ा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। एनटीपीसी को विद्युत क्षेत्र में अग्रणी बनाने में महिला कर्मियों का विशेष योगदान रहा है। हमारे देश की महिलाएं सतत रूप से सशक्त बन रही हैं। यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि एनटीपीसी में महिला कर्मचारियों तथा आसपास की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की कार्य-योजना निरंतर चलती रहती है।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (अनुरक्षण) अतुल कमलाकर देसाई, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (टीएमडी) सी पी मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रूमा दे शर्मा सहित अन्य महिला कर्मचारी व प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) श्रीनिवास शर्मा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...