लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चाहत पैदा करें बालिकाएं :: जिलाधिकारी रायबरेली। एक दौर था जब बालिकाओं को करियर संवारने के लिए अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता था लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही हैं। करियर संवारने के लिए बालिकाएं अपने अंदर चाहत पैदा करें और गोल को केन्द्र में रखकर इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगी। उक्त विचार जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित एक विशेष समारोह में व्यक्त किए। यह समारोह एनटीपीसी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रतिभाग करने वाली ग्रामीण बालिकाओं को नैगम सामाजिक दायित्व के तहत साइकिल वितरण के लिए आयोजित किया गया था। एनटीपीसी के द्वारा बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम करने की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जिस शिद्दत और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है,...