सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज हनुमान जयंती हैअतुलित बल धामं.. हेम शैलाभदेहं..

आज हनुमान जयंती है

अतुलित बल धामं.. हेम शैलाभदेहं..

कलियुग के जीवित देवता माने जाने वाले केसरी नंदन श्रीहनुमान जी के जन्म की पुराणों में की कथाएं विभिन्न प्रकार से पाई जाती हैं। ऐसी ही एक कथा में कार्तिक मास की चतुर्दशी हनुमान जयंती के रूप में मानी जाती है। आज कार्तिक मास की चतुर्दशी है । इस दृष्टि से आज हनुमान जयंती है। 

वैसे, कोई-कोई श्रावण मास की एकादशी को हनुमान जी का जन्म मानते हैं। माना जाता है कि उस दिन श्रवण नक्षत्र में कमलनयनी अंजना माई ने सूर्योदय के समय कानों में कुंडल और यज्ञोपवीत धारण किए हुए कौपीन पहने सुवर्ण के समान रंग वाले सुंदर पुत्र हनुमान को जन्म दिया। 

श्री हनुमान जी के अवतरण से संबंधित एक कथा है -'एक समय शिव जी ने भगवान विष्णु का मोहिनी रूप देखा। उन्होंने श्री राम के कार्य की संपन्नता को दृष्टि में रखकर अपना वीर्यपात किया। शिवजी से प्रेरित सप्तर्षियों ने उसको माता अंजनी में कर्ण मार्ग से प्रवेश कराया। उस वीर्य से महाबली और महापराक्रमी वानर शरीर वाले हनुमान रूप में शिव अवतरित हुए। इसीलिए उन्हें 11वें रुद्र के रूप में भी माना जाता है। श्री हनुमान जी को शिव के प्रमुख गण नंदी के रूप में भी वर्णित किया गया है। 
गीता प्रेस के श्री हनुमान अंक में श्री रामलाल द्वारा लिखित लेख-'श्री रूद्र रूप हनुमान' के मुताबिक, 'हनुमत्तसहस्रनाम' के 89वें श्लोक में श्री हनुमान जी का एक नाम नंदी भी कहा गया है। इससे संबंधित प्रसंग इस तरह है-'एक बार कैलाश पर्वत पर पुष्पक विमान की गति को अवरुद्ध देखकर राक्षस राज रावण ने दृष्टि दौड़ाई तो उसे पर्वत शिखर पर वानर रूप में स्थित नंदी दीख पड़े। उन्हें देखकर रावण खिलखिला कर हंस पड़ा। तब नंदी ने रावण को श्राप देते हुए कहा- दशग्रीव इस पर्वत पर स्वयं भगवान शंकर कीड़ा कर रहे हैं। तुम विमान द्वारा उस स्थान के निकट जा रहे हो और साथ ही मेरा उपहास भी कर रहे हो। उन्होंने श्राप दिया कि प्रजापति पुलह के वंश में तुम्हारा विनाश करने के लिए मेरे ही मुख के से मुख वाले महापराक्रमी में भयंकर वानर उत्पन्न होंगे। 

उनके मुताबिक, विष्णुधर्मोत्तरपुराण में उपर्युक्त श्राप के क्रम में रुद्रांश का हनुमदरूप में प्रकट होने का संकेत मिलता है और इसका स्पष्टीकरण पुराणों में भी प्राप्त  है। इसीलिए नंदी की गणना 11हवें रुद्र के रूप में की गई है। भगवान विष्णु के अंशु सहित श्री राम रूप में प्रकट होने पर उनके कार्य की संपत्ति संपन्नता के लिए ही नंदी हनुमान के रूप में अवतरित हुए-
शिलादतनयो  नन्दी शिवस्यानुचर: प्रिय: ।
यो वै चैकादशो रुद्रो हनूमान से महाऋषि:।।
अवतीर्ण:  सह्ययार्थ  विष्णोरमिततेजस: 
(स्कंदपुराण माहेश्वर केदार. ८/९९-१००)

लेख के ही मुताबिक, महाराज भोज ने स्वरचित 'चंपू रामायण' में लिखा है कि रावण समीर पुत्र हनुमान को अपने सम्मुख उपस्थित देखकर आश्चर्यचकित हो गया। उसे कैलाश उठाने के अपराध में नंदीश्वर ने जो श्राप दिया था, उसका उसे स्मरण हो आया और उसने समझ लिया कि शिव पार्षद नंदी स्वयं वानर रूप में यहां आ गए हैं। इसी तरह महाकवि गिरधर कृत गुजराती रामायण में भी वर्णन किया गया है कि केसरी की पत्नी अंजनी की तपस्या से प्रसन्न होकर रूद्र ने उसे वर मांगने के लिए कहा। भगवान शंकर ने प्रसन्न होकर वरदान दिया कि तुम्हारे उधर से 11हवें रूद्र प्रकट होंगे-
शंकर कहे धन्य अंजनी तने पुत्र थाशे नेट।
रुद्र जे  अगियारमा, ते  प्रगटशे  तुज पेट।।
(गिरधर रामायण, बालकाण्ड १२/२७)

अवधी भाषा में रामकथा के प्रथम गायक हनुमान जी

कल्याण के हनुमान अंक में स्वामी श्री सीतारामशरण जी महाराज के लेख-' त्रेता युग में श्री हनुमान जी द्वारा अवधी भाषा में श्री राम कथा का शुभारंभ' में माना गया है कि लोक भाषा में सबसे पहले श्रीहनुमान जी ने ही राम कथा का शुभारंभ त्रेता युग में कर दिया था। वह लिखते हैं कि जगज्जननी माता सीता को अपना परिचय देने के समय श्रीहनुमान जी ने विचार किया कि यदि मैं मां जानकी के समक्ष संस्कृत भाषा में वार्तालाप करता हूं तो रावण जानकर वह मुझसे भयभीत हो जाएंगी। इसलिए मुझे उनके साथ मनुष्य की भाषा में ही वार्तालाप करना चाहिए। उनके मुताबिक, श्री गोविंदराज जी लिखते हैं कि 'मानुषं वाक्यम'। मनुष्य वाक्य का अर्थ है -कौशल देशवासी मनुष्य की भाषा, क्योंकि माता सीता इसी भाषा से परिचित हैं। उन्होंने लिखा है कि वेद एवं व्याकरण आदि के ज्ञाता होने पर भी श्रीहनुमान जी ने अवधी भाषा में माता जानकी को कथा सुनाई। इस तरह त्रेता युग में ही हनुमान जी ने लोक भाषा में श्री राम कथा का शुभारंभ कर दिया। श्री हनुमान जी और माता जानकी के बीच के इस वार्तालाप को रामकीर्तन कहा गया है ( रामकीर्तन हर्षिता ५/३३/१४)

राज मुद्राओं में श्रीहनुमान..
हनुमान अंक में एक लेख- 'राज-मुद्राओं पर श्री हनुमदाकृति का अंकन' डॉक्टर विश्वंभर शरण जी पाठक तथा कुमारी श्री मञजु भारती का है। लेख में कहा गया है कि प्राय: उत्तर भारत में स्वामी श्रीरामानंद जी के कारण हनुमान जी की उपासना के विशेष प्रचार की बात सामने आती है लेकिन इस तथ्य के पुरातात्विक साक्ष्य पर्याप्त हैं कि इससे काफी पहले दसवीं शताब्दी में ही हनुमान जी की मूर्ति उत्तर भारत में प्रतिष्ठित हो चुकी थी। सबसे प्राचीन मूर्ति खजुराहो की एक मठिया में प्रतिष्ठित है। इसे 922 ई. का माना जाता है। 

राजमुद्रा पर हनुमान जी के चित्र का अंकन सबसे पहले रत्नपुर (छत्तीसगढ़) के कलचुरि नरेश कलिंगराज और उनके पुत्र कमलराज ने श्री हनुमान मुद्रा की परंपरा 11वीं शताब्दी में प्रारंभ की। इस राजवंश के जाजल्लदेव प्रथम और पृथ्वीदेव ने भी यह परंपरा बनाए रखी। जाजल्लदेव की ताम्रमुद्रा पर राक्षस को पददलित करते हुए द्विभुज हनुमानजी का स्पष्ट अंकन है किंतु पृथ्वीदेव की मुद्राओं पर श्री हनुमान का चतुर्भुज रूप वर्णित मिलता है। चंदेल राजवंश की राजमुद्राओं पर भी श्रीहनुमान का अंकन है। इसका प्रारंभ चंदेल नरेश सल्लक्षण वर्मा ने किया। उनके बाद जय वर्मा, पृथ्वी वर्मा और मदन वर्मा की मुद्राओं में भी यह परंपरा जारी रही।
लेख के अनुसार, कर्नाटक महाराष्ट्र क्षेत्र के देवगिरी के यादवों का राजांङक भी 'गरुड़सहित हनुमान' रहा है। मध्यकाल में कर्नाटक श्रीहनुमान भक्ति का प्रमुख क्षेत्र दिखाई पड़ता है। यहां के राजाओं एवं राज्य प्रसाद में भी वानर आकृति प्रयुक्त होती थी। यादव नरेशों की राजमुद्रा हनुमान की आकृति वाली है। 

अथ श्रीहनुमान संक्षिप्त कथा..जय श्रीहनुमान

- गौरव अवस्थी
  रायबरेली (उ. प्र.)
  91-9415*034-340

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।