सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चाहत पैदा करें बालिकाएं :: जिलाधिकारी

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चाहत पैदा करें बालिकाएं :: जिलाधिकारी

 

रायबरेली। एक दौर था जब बालिकाओं को करियर संवारने के लिए अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता था लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही हैं। करियर संवारने के लिए बालिकाएं अपने अंदर चाहत पैदा करें और गोल को केन्द्र में रखकर इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगी।
उक्त विचार जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित एक विशेष समारोह में व्यक्त किए। यह समारोह एनटीपीसी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रतिभाग करने वाली ग्रामीण बालिकाओं को नैगम सामाजिक दायित्व के तहत साइकिल वितरण के लिए आयोजित किया गया था।

 

एनटीपीसी के द्वारा बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम करने की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जिस शिद्दत और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है, निश्चित रूप से ये बहुत ही सराहनीय है। साइकिल वितरण के कार्य को एक अच्छी पहल बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह साइकिल इन बालिकाओं के लिए ना केवल छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने एवं स्कूल और कोचिंग आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी बल्कि इनके करियर को बुलंदी पर ले जाने के लिए एक पंख साबित होगी।

 
जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चियों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे वाद-संवाद किया और डर के आगे जीत है के मंत्र को साझा करते हुए उन्हें किसी भी परिस्थिति से लड़ने एवं निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी बालिकाओं ने जिलाधिकारी के सुर में सुर मिलाते हुए उनके जैसा बनने के जज्बे को प्रदर्शित किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के समारोह में पहुंचने पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी एवं प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की उपाध्यक्ष ज्योत्सना त्रिपाठी ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. अनिल कुमार डैंग ने बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाते हुए आसपास के गांवों में जन कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी।

 

प्रबंधक (सीएसआर) स्नेहा त्रिपाठी ने बताया कि एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान में शामिल होने वाली सभी 130 बालिकाओं को एनटीपीसी की तरफ से उनके स्कूल आने-जाने के लिए निशुल्क साइकिलें मुहैया कराई गई हैं। इन्हीं के वितरण के लिए जिलाधिकारी एनटीपीसी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थीं। 
समारोह में उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी, थानाध्यक्ष ऊंचाहार आदर्श कुमार सिंह, तहसीलदार दीपिका, एनटीपीसी के महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) के डी यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) स्वप्न कुमार मण्डल एवं प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं एवं सूचना एवं प्रसार अधिकारी कोमल शर्मा व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...