सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने साइबर सेल में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने के लिये किया सम्मानित, एसपी ने बताई यह बड़ी बात

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने साइबर सेल में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने के लिये किया सम्मानित, एसपी ने बताई यह बड़ी बात

रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों की प्राप्ति के उपरान्त तत्काल कार्यवाही कर शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव निवासी-जगदीशपुरम थाना कोतवाली नगर द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक के समक्ष 5 अक्टूबर 2023 को प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया था। 





बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आवेदक के खाते से (ग्यारह लाख रूपये) निकाल लिए गये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था।

इसी कम में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क करके तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुऐ, शिकायतकर्ता के खाते में 10,75000 रूपये वापस कराये गये है तथा 25000 रुपये सम्बन्धित बैंक में होल्ड कराये गये। 

उस व्यक्ति के साथ हुऐ फ्राड की धनराशि बरामद करने में काफी मेहनत व निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुऐ कार्य किया गया। 

जिससे आम जनमानस में पुलिस विभाग की छवि उज्जवल हुई साथ ही आपके इस कार्य से विभाग की गरिमा में वृद्धि हुई है।
सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा किया गया उक्त कार्य अति सराहनीय है, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार से पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने कर्तव्यों की निर्वाहन करेगें 

तथा पुलिस विभाग की छवि एवं कर्तव्य निष्ठा बनाये रखने की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहेगें।। पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्य की सराहना की गई हैl 


रायबरेली साइबर सेल टीम 

1. उप-निरीक्षक आशीष कुमार प्रभारी साइबर सेल।
2. महिला आरक्षी पूजा यादव साइबर सेल।
3. महिला आरक्षी रश्मि सिंह साइबर सेल।
4. आरक्षी अभिषेक साइबर सेल। 

5. आरक्षी कुलवीर साइबर सेल।
6. आरक्षी रामजग यादव साइबर सेल ।
7. आरक्षी विक्रम सिंह साइबर सेल।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...