सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एनटीपीसी ने नवनिर्मित ऑडिटोरियम को किया अंबेडकर के नाम, परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को दिया शिक्षा का यह बड़ा संदेश

एनटीपीसी ने नवनिर्मित ऑडिटोरियम को किया अंबेडकर के नाम,परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने छात्र-छात्राओं को दिया शिक्षा का यह बड़ा संदेश


रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में आधुनिक साज-सज्जा एवं भरपूर आकर्षण से लबरेज नवनिर्मित विशाल ऑडिटोरियम को भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बाबा साहेब के नाम पर नामकरण करके उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की। नवनिर्मित ऑडिटोरियम के विशाल प्रांगण में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की अपील की। श्री छाबड़ा ने कहा कि बाबासाहेब के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम सभी अपने दायित्वों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा और वंचित वर्गों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करें।

समारोह में आसपास के गांव के बच्चों को स्वेटर व बैग वितरित किए गए। श्री छाबड़ा ने बच्चों से कहा कि वे स्कूल अवश्य जाएं और बाबासाहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा ग्रहण करें। इसके पहले मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र कुमार द्वारा किया गया। एसोसिएशन के महासचिव राहुल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी सहित यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी बाबासाहेब के व्यक्तित्व का बखान किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ऑप्रेशन) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) स्वप्न कुमार मण्डल, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) चन्द्रशेखर मधुकर बुरलावर, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विजय कुमार, एसी (सीआईएसएफ) आर एस सिरोही, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित एससी-एसटी एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...