सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण विषयों को लेकर गोष्ठी का किया गया आयोजन, इन सभी लोंगो दिए गए आदेश और निर्देश

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण विषयों को लेकर  गोष्ठी का किया गया आयोजन, इन सभी लोंगो दिए गए आदेश और निर्देश


1. पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा गोष्ठी के दौरान ऑपरेशन दृष्टि के तहत कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

2. “त्रिनेत्र एप” के माध्यम से अपराधियों की ऑनलाइन फीडिंग के संबंध में कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी ।

3. जनसुनवाई आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्र व शिकायतों की समीक्षा की गयी।
4. थानों पर पंजीकृत एनसीआर मे कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी।


5. अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ के निर्देशन मे चलाये जा रहे विवेचना निस्तारण एवं सीएस व एफआर दाखिला संबंधी अभियान के दौरान कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

6. एनडीपीएस एक्ट के पुराने अभियोगों मे संलिप्त अपराधियों से पूछताछ एवं अपराध श्रोत के बारे मे जानकारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

7. गोकशी के अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की समीक्षा की गयी एवं थानावार सत्यापन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

8. सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

9. ITSSO पोर्टल पर लम्बित विवेचनाओं एवं कम्प्लाइन्स रेट की समीक्षा की गयी।

10. ऑपरेशन कनविक्शन “INVESTIGATION PROSECUTION AND CONVICTION MONITORING PORTAL” की समीक्षा की गयी।

11. मिशन “शक्ति दीदी 4.0” अभियान के दौरान कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी।

12. पड़ोसी जनपदों की सीमाओं पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग हेतु स्थापित बैरियर एवं पिकेट पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर नियमित सघन चेकिंग करते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करें।
13. शराब ठेकों के आस-पास के संदिग्ध घरों की तलाशी की जाए तथा ठेका संचालक एवं सेल्समैन के घरों एवं गाडियों की विशेष रुप से चेकिंग की जाए। शराब की बिक्री सिर्फ अधिकृत ठेके से ही हो। अवैध एवं अपमिश्रित शराब किसी भी दशा में बिक्री न होने पाये। 

14. महिला संबधी अपराधों/गोकशी/गौतस्कर व शराब माफियाओं के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 
15. जनता की समस्याओं को सद्बावपूर्वक सुनकर उन्हे भरोसा दिलाते हुये समस्याओं का त्वरित विधिक निस्तारण किया जाए।

16. पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा हिस्ट्रीशीटर/जेल से रिहा अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी की जाए। 

17. प्रभारी जीआरपी रायबरेली को रेल तथा रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा रेलवे स्टेशन व उसके आस-पास चैन स्नैचिंग/जहरखुरानी व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों/लावारिस वस्तुओं के बारे में चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये  गये।
18. समाज में बढ़ रहे साइबर अपराधों के सम्बंध में अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाए तथा आवश्यकतानुसार सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर/पम्पलेट आदि लगवाये जाए व साइबर अपराध करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जाए।

19. महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत एण्टी रोमियो टीम/महिला बीट अधिकारी द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं से सम्पर्क करते हुये उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए तथा हेल्पलाइन नम्बरों आदि की जानकारी दी जाए।

20. स्थानीय अभिसूचना इकाई को और अधिक सक्रिय होकर गोपनीय/खुफिया सूचनाओं को एकत्र करने हेतु निर्देशित किया गया।

21. प्रत्येक बीट उप-निरीक्षक/बीट आरक्षी अपने-अपने बीट में नियमित रुप से भ्रमणशील रहते हुये रजिस्टर नम्बर-08 की चेकिंग करते हुये ग्रामवासियों से चौपाल लगाकर वार्ता करेगें। समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष पुलिस आरक्षियों की बीट बुक नियमित चेक करें।

22. यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए एवं उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। 

23. सभी थानों/कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रुप से चलाने, थाना/कार्यालय/पुलिस लाइन परिसर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये गये ।

24. सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन जनसुनवायी एवं रात्रि गोष्ठी करना सुनिश्चित करेंगे।

सहयोग
मीडिया सेल रायबरेली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।