सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में शहीद हुए डॉ. रामाशीष सिंह की सातवीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में गया मनाया

डॉ. रामाशीष सिंह की शहादत को नहीं जा सकता भुलाया: इरफान

पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में शहीद हुए डॉ. रामाशीष सिंह की सातवीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में गया मनाया। 

शहादत के दिन हम सब पुरानी पेंशन की बहाली तक अपने संघर्ष को निरन्तर जारी रखने का लेते हैं संकल्प।

रायबरेली।पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में शहीद हुए डॉ. रामाशीष सिंह की सातवीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। आज सायं संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए शहीद चौक डिग्री कालेज चौराहे पर अटेवा के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बता दें, प्रदेशीय आवाह्न पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा 2016 के लखनऊ पेंशन आंदोलन के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज में शहीद हुए डॉ० रामाशीष सिंह की सातवीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस संकल्प सभा में जिले के समस्त विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारियों के द्वारा स्व० डॉ० राम आशीष सिंह को श्रध्दा-सुमन अर्पित कर पेंशन आन्दोलन में उनके द्वारा दिये गये बलिदान का स्मरण किया गया और पेंशन आन्दोलन को उसके अन्जाम तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा। प्रदेश संगठन मन्त्री सरला वर्मा, ज़िला कार्यकारिणी से संयोजक इरफ़ान अहमद, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, संरक्षक राजेश यादव, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, मीडिया प्रभारी मोहम्मद नसीम एवं प्रवक्ता मयंक वर्मा ने शहादत दिवस की विभत्स घटना के बारे में उपस्थितजनों को बताया और कहा पुरानी पेंशन की बहाली ही स्व. रामाशीष सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कई राज्यों में पुरानी पेंशन उन्हीं के योगदानस्वरूप बहाल हो सकी। आज उनकी शहादत के दिन हम सब पुरानी पेंशन की बहाली तक अपने संघर्ष को निरन्तर जारी रखने का संकल्प लेते हैं।

सलोन संयोजक योगेन्द्र यादव, सलोन महामन्त्री सर्वेश पटेल, सतांव संयोजक अविनाश यादव, शिवगढ़ संयोजक आशुतोष यादव ने कहा पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति आज पूरे देश में शिक्षक कर्मचारियों का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है अब इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। देश के हर कोने में पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक एवं कर्मचारी निरन्तर आन्दोलनरत हैं।

इस अवसर पर सत्येन्द्र वर्मा, इन्द्रसेन यादव, सुधीर पटेल, सुनील सिंह, सुनील वर्मा, विजय कुमार, मोहम्मद सग़ीर, प्रवेश यादव, अशोक सिंह खनका, प्रदीप कुमार, नन्हेलाल, तसव्वर अली, दिलीप कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि सैकड़ों शिक्षाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।