सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वतंत्र राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवाचार करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित ओर कहा कि नवाचार और निपुण भारत से बेसिक शिक्षा की सुधरी हालत


नवाचार और निपुण भारत से बेसिक शिक्षा की सुधरी हालत: दिनेश प्रताप सिंह

स्वतंत्र राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नवाचार करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

जिला पंचायत सभागार में एडुलीडर्स टीम की तरफ से आयोजित किया गया शिक्षकों का सम्मान समारोह


रायबरेली। शैक्षिक नवाचार उन्नयन गोष्ठी एवं निपुण भारत कार्यशाला का आयोजन एडुलीडर्स टीम की तरफ से जिला पंचायत के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला और शिक्षक सम्मान के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह रही।

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और उन्हें समाज का पथ प्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि आज सभागार में महिलाओं की अधिक भागीदारी देखकर हमें लगता है कि हमारी मातृत्व शक्ति की ताकत लगातार आगे बढ़ रही है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी तरफ से किए जा रहे नवाचार का नतीजा है कि आज बेसिक शिक्षा विभाग आगे बढ़ता जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग में नवाचार और निपुण भारत अभियान से परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधरी है और लोगों का आकर्षण बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ बढ़ रहा है। 

खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को विद्यालयों में लागू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि किस तरह बेसिक शिक्षा विभाग के ऊर्जावान अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में छात्रों को निपुण बनाने हेतु प्रयासरत हैं। विनीत श्रीवास्तव और प्रीति सक्सेना ने स्वयं द्वारा लिखी पुस्तक औषधीय पौधे को मुख्य अतिथि को भेंट किया। कार्यक्रम में 50 शिक्षकों और निपुण बन चुके छात्रों को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन एकता श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। एडुलीडर्स टीम में शामिल स्वीटी सिंह, खैरूननिशा नक़वी, पूनम देवी, सना आफरीन और स्वाति मिश्रा की तरफ से निपुण भारत अभियान को लेकर रंगोली बनाई गई। 

कार्यक्रम में लखनऊ की शिक्षिका मधुरिमा श्रीवास्तव द्वारा अपने शैक्षिक नवाचारों को साझा किया गया,और स्वयं द्वारा लिखी पुस्तक वैदिक गणित को मुख्य अतिथि को भेंट किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रीति सक्सेना ,रश्मि श्रीवास्तव, इला, अंकिता श्रीवास्तव, आरती ,आकांक्षा, विमलेश, कंचन सिंह, गरिमा सिंह, धीरज श्रीवास्तव, संगीता अग्रहरि, खैरुन्निसा, स्वाती, दीप्ति, पूनम, रुचि, सना, दीपिका, अतुल आदि लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।