सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस कार्यक्रम को लेकर दी यह जानकारी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने इस कार्यक्रम को लेकर दी यह जानकारी


रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 14 दिसंबर और 15 दिसंबर 2023 को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बचत भवन सभागार में बैठक की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में लगभग 695 जोड़ों का विवाह होना है। गन्ना कांटा मैदान सतांव में 304, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली में 214 और मिनी स्टेडियम सलोन में 177 जोड़ों का विवाह होना है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वैवाहिक समारोह में लगभग तीन से चार हजार लोगों की उपस्थिति होगी।


बैठक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारीयो एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत को निर्देश देते हुए कहा की वैवाहिक कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली उपहार सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर यातायात, शांति एवं सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखा जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि वर और वधू के कपड़े बदलने के स्थान को निर्धारित किया जाए और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी रखी जाए। पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग मोबाइल शौचालयो की व्यवस्था कराई जाए। वैवाहिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। वैवाहिक जोड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि समय से उनके  खाते में चली जाए। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीरेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार के अतिरिक्त सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ- वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया

पेंशनर अपना प्रमाण पत्र कोषागार में प्रेषित करने के लिए जीवन प्रमाण ऐप सुविधा का ले लाभ रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव ने बताया है कि कोषागार, रायबरेली से पेंशन आहरित करने वाले समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे समस्त पेशनरों को अवगत कराना है, कि वे सभी अपने-अपने जीवित प्रमाण-पत्रों को आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा का उपयोग अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल करें तथा पुनः प्ले स्टोर से जीवनप्रमाण ऐप इंस्टॉल करें। इस ऐप से अपना जीवन प्रमाण-पत्र भेज सकते है, एवं भविष्य में भी अपना जीवित प्रमाण-पत्र कोषागार में प्रेषित करने हेतु इसका पुनः प्रयोग करते हुए सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कोषागार कार्यालय रायबरेली से संपर्क कर सकते हैं।

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या, प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार   रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मलिन का पुरवा गाँव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   घटना की पूरी जानकारी मामला तब सामने आया जब पति को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों पर शक हुआ। आरोप है कि पत्नी और उसका प्रेमी खेत में संबंध बना रहे थे, तभी पति वहाँ पहुँच गया। इस पर प्रेमी ने पति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।   हत्या की साजिश और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़े ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। प्रेमी ने हथियार बिहार से मंगवाया था और पति को गोली मारकर भागने का प्रयास किया। हालाँकि, पुलिस ने गहन जाँच के बाद दोनों को पकड़ लिया।   एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया मामले का खुलासा  रायबरेली के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया क...

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...