सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

एम्स रायबरेली में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का हर्षोंल्लास के साथ किया गया आयोजन, एम्स कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से कार्यक्रम की गई शुरुआत

रायबरेली एम्स मे 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का किया गया आयोजन  रायबरेली। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोंल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से हुई। जिसके साथ आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की पुस्तकों का भी पूजन किया गया। इसी कड़ी मे औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया और चंदन, तेजपत्र, अर्जुन, सर्पगंधा के पौधों का रोपण भी किया गया। निदेशिका ने मरीजो को अपने सम्बोधन मे बताया की आयुर्वेद और योग खराब जीवन शैली जन्य रोग जैसे - मोटापा, मधुमेह, हाइपोथाइरॉइड, अपच के सुधार में अचूक काम करता है। साथ ही यह जानकारी दी की नियमित आयुष विभाग की ओपीडी मे मरीजो को योग और प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है।  अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेद की जीवनचर्या का पालन हम सभी को बीमारियों से दूर रहने के लिए करना है। आयुष विभाग प्रभारी डॉ. हरि कृष्ण पारीक ने बताया कि सभी जनमानस आयुर्वेद की दवाओं को योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की...

उत्तर प्रदेश उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 214 जोड़ों का पवित्र बंधन में विवाह

उत्तर प्रदेश उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 214 जोड़ों का पवित्र बंधन में विवाह रायबरेली।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड सतांव के गन्ना कांटा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  कार्यक्रम में कुल 214 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। विवाह कार्यक्रम में हरचंदपुर 63, सातंव 58, खीरो 18, लालगंज 16, सरेनी 10, डीह 22, राही 20 एवं न०पं० सलोन 7 जोड़े शामिल हैं।  कार्यक्रम में उद्यान मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में ...

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना29 सितम्बर को जारी होगी निर्वाचन की अधिसूचना

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना 29 सितम्बर को जारी होगी निर्वाचन की अधिसूचना रायबरेली।  जिलाधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खण्ड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्...

निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लिए विशेष अभियान, पात्र महिलाएं करें ऑनलाइन आवेदन, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया..

निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के लिए विशेष अभियान, पात्र महिलाएं करें ऑनलाइन आवेदन, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया है कि रायबरेली।  जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया है कि जनपद में निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय विधवा महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। आवेदिका के पति की मृत्यु हो चुकी हो और पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र उपलब्ध होना आवश्यक है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आवेदिका के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय ₹2,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, आवेदिका को उत्तर प्रदेश सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य पेंशन योजना, जैसे वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा हो। आवेद...

जिले में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

जिले में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ सम्पन्न, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण रायबरेली।  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ से सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथा कृषकों को सुगता एवं सरलतापूर्ण ढंग से उ.प्र. राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., लखनऊ के माध्यम से कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक त्रण उपलब्ध कराने हेतु ‘‘भारत टैक्सी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’’ शुभारम्भ किया गया।  कार्यक्रम संयोजक एवं सभापति रायबरेली जिला सहकारी बैंक लि. के विवेक विक्रम सिंह के साथ-साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता,  विवेक कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रमोद सिंह, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, उपनिदेशक मत्स्य, सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (सह.), समस्त सहकारी सचिव एवं सम्मानित कृषकगणों...

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित, 29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

विधान परिषद  द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित  29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना, 23 अक्टूबर को होगा मतदान रायबरेली।  जिलाधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लखनऊ खण्ड स्नातक व  शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 5 एवं खण्ड शिक्षक के 6 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर 2026 को जारी होगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वान्ह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त विधान परि...

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा थाना मिलएरिया पर नियुक्त उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए "अति उत्कृष्ट सेवा पदक" से किया सम्मानित

रायबरेली। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायबरेली जिले में तैनात एक समर्पित पुलिस अधिकारी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। आज पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना मिलएरिया पर नियुक्त उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्र को यह प्रतिष्ठित पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक मिश्र को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अति उत्कृष्ट सेवा पदक केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारी के अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। यह पदक उन अधिकारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने सेवाकाल में निरंतर उच्च स्तर की कार्यकुशलता और जनहित में समर्पण का परिचय दिया हो। उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्र ने अपने कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसामान्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे पूर्ण निष...

रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा ने शुरू किया छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान, फ़िरोज़ गांधी कॉलेज में गूंजा छात्रों का स्वर, समाजवादी छात्रसभा के सदस्यता अभियान में दिखा छात्र उत्साह

रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा ने शुरू किया छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान। फ़िरोज़ गांधी कॉलेज में गूंजा छात्रों का स्वर समाजवादी छात्रसभा के सदस्यता अभियान में दिखा छात्र उत्साह। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर फ़िरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा द्वारा छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व में चलाया गया।अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण कर शिक्षा,रोजगार,फीस,छात्रहित एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार साझा किए। उपस्थित छात्रों से संवाद करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी एवं समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र यादव (रुद्र) ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूत करने और छात्रहित के मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने के लिए छात्रों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा शुभम लोहिया ने कहा कि छात्र ...

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की पहली प्राथमिकता : कुलजीत सिंह

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की पहली प्राथमिकता : कुलजीत सिंह कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक बाढ़ प्रभावित किसानों को रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने की योजना रायबरेली।  सदस्य कृषक समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की स्थिति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, पंजीकृत खाद दुकानों की स्थिति तथा गौशालाओं में बाढ़ के पानी की स्थिति सहित वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के उपरांत सदस्य कृषक समृद्धि आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को कृषक समृ...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण 17 सितंबर से शुरू होगी एफएलसी रायबरेली।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का आन्तरिक त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान एफएलसी को लेकर की गई तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-...

रायबरेली में सलोन आरएसएम के अध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, शाश्वत बने महामंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ संपन्न

रायबरेली में सलोन आरएसएम के अध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, शाश्वत बने महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न, आनंद प्रताप सिंह बने अध्यक्ष अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह रहेगा प्रतिबद्ध। रायबरेली। सलोन में बीआरसी सभागार राजापुर माफी में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला पदाधिकारियों एवं चुनाव प्रभारियों की देखरेख में पूरी की गई। नई कार्यकारिणी में ब्लॉक की कमान आनंद प्रताप सिंह को सौंपी गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश यादव व जयकरण रहे।  सलोन आरएसएम की नई नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, महामंत्री शाश्वत बाजपेई, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, संगठन मंत्रीअजय शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  ...

रायबरेली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा भव्य ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने भी हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज एवं आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की। रैली में लगभग 1500 छात...