रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
17 सितंबर से शुरू होगी एफएलसी
रायबरेली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का आन्तरिक त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा, लाग बुक, सीसीटीवी कैमरा आदि के बारे में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान एफएलसी को लेकर की गई तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ