सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में सलोन आरएसएम के अध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, शाश्वत बने महामंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ संपन्न

रायबरेली में सलोन आरएसएम के अध्यक्ष बने आनंद प्रताप सिंह, शाश्वत बने महामंत्री

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न, आनंद प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह रहेगा प्रतिबद्ध।
रायबरेली। सलोन में बीआरसी सभागार राजापुर माफी में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलोन की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला पदाधिकारियों एवं चुनाव प्रभारियों की देखरेख में पूरी की गई। नई कार्यकारिणी में ब्लॉक की कमान आनंद प्रताप सिंह को सौंपी गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, महामंत्री संजय कनौजिया, चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश यादव व जयकरण रहे। 

सलोन आरएसएम की नई नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, महामंत्री शाश्वत बाजपेई, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, संगठन मंत्रीअजय शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मो. वसीम, संयुक्त महामंत्री अनुराग तिवारी, मीडिया प्रभारी तुलसीराम, सह-मीडिया प्रभारी रंजीत साहू एवं आकाश रत्न त्रिपाठी, ऑडिटर मो. शोएब, कार्यालय प्रमुख, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, प्रियंवदा पांडे, रागिनी यादव, अनुज प्रताप सिंह एवं दिनेश कुमार यादव, मंत्री प्रतिमा त्रिपाठी, ज्योति सिंह, रामेश्वर सिंह, राजकुमार वर्मा, अनिल मिश्रा, अनिल वर्मा एवं प्राची यादव, संयुक्त मंत्री विजय सिंह यादव, संतोष कुमार, अनिल सिंह, महेंद्र सिन्हा, आशुतोष मौर्या एवं विकास कुमार यादव, प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, अनामिका सिंह, आरती सिंह, रविंद्र मिश्रा, हरकेश पटेल एवं पंकज कुमार मनोनीत किए गए। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों, उनके सम्मान और शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति शिक्षकों की एकजुटता में है और नवीन कार्यकारिणी प्रत्येक शिक्षक की समस्या का त्वरित समाधान कराने के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर नवनिर्वाचित टीम ने जिला पदाधिकारियों व उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के समर्थन में सलोन शिक्षामित्र संघ, अनुदेशक संघ एवं महिला संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...