सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की पहली प्राथमिकता : कुलजीत सिंह

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की पहली प्राथमिकता : कुलजीत सिंह

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बाढ़ प्रभावित किसानों को रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने की योजना


रायबरेली। सदस्य कृषक समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की स्थिति, खाद एवं बीज की उपलब्धता, पंजीकृत खाद दुकानों की स्थिति तथा गौशालाओं में बाढ़ के पानी की स्थिति सहित वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के उपरांत सदस्य कृषक समृद्धि आयोग द्वारा प्रेसवार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को कृषक समृद्धि आयोग के उद्देश्यों एवं जनपद भ्रमण के दौरान की गई समीक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के उत्थान, उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मा० मुख्यमंत्री जी हैं।

उन्होंने बताया कि आयोग का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर जमीनी स्तर पर किसानों के लिए संचालित सरकार की कल्याणकारी एवं कृषि संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना, पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना तथा किसानों की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत होकर उन्हें शासन के संज्ञान में लाना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण कराया जा सके।

सदस्य ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में किए गए कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार निरंतर बेहतर कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के संबंध में कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पात्र बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई गई है, ताकि आपदा की स्थिति में किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सके और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा खाद, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पंजीकृत खाद की दुकानों पर निर्धारित दर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में गौशालाओं की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित गौशालाओं में जलभराव एवं बाढ़ के पानी की स्थिति, पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। वृहद एवं कान्हा गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी  जे.पी. यादव सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...