एम्स रायबरेली में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का हर्षोंल्लास के साथ किया गया आयोजन, एम्स कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से कार्यक्रम की गई शुरुआत
रायबरेली एम्स मे 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का किया गया आयोजन रायबरेली। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोंल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से हुई। जिसके साथ आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की पुस्तकों का भी पूजन किया गया। इसी कड़ी मे औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया और चंदन, तेजपत्र, अर्जुन, सर्पगंधा के पौधों का रोपण भी किया गया। निदेशिका ने मरीजो को अपने सम्बोधन मे बताया की आयुर्वेद और योग खराब जीवन शैली जन्य रोग जैसे - मोटापा, मधुमेह, हाइपोथाइरॉइड, अपच के सुधार में अचूक काम करता है। साथ ही यह जानकारी दी की नियमित आयुष विभाग की ओपीडी मे मरीजो को योग और प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेद की जीवनचर्या का पालन हम सभी को बीमारियों से दूर रहने के लिए करना है। आयुष विभाग प्रभारी डॉ. हरि कृष्ण पारीक ने बताया कि सभी जनमानस आयुर्वेद की दवाओं को योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की...