सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली, डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा भव्य ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने भी हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज एवं आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की। रैली में लगभग 1500 छात...

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के निर्माण, ग्राम पंचायतों के चयन तथा योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों, ग्राम पंचायतों के चयन, निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा  रायबरेली। जिले में आज जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के नि...

रायबरेली में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन‎

रायबरेली में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎ ‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। ‎ ‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल ‎ ‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक व...

रायबरेली एडीएम (प्रशासन) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, एडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश

रायबरेली एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न, एडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक की। बैठक में व्यापारी बंधुओं ने सड़कों की मरम्मत, बिजली , साफ-सफाई, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय की समस्या उठाई गई, जिनकी बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।  इसके पश्चात उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्यौगिक क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी, सफाई, विद्युत कार्य को दुरुस्त कराने आदि के संज्ञान में लाए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने औद...

रायबरेली सलोन विकास खण्ड में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित

रायबरेली सलोन विकास खण्ड में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन  विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा - विधायक अशोक कुमार माटीकला बोर्ड की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान रायबरेली। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सलोन के सभागार में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सलोन अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में उपस्थित माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े परम्परागत कारीगरों, लाभार्थियों तथा ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, अधिकारियों द्वारा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं स...

एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए, निदेशक प्रो. डॉक्टर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली के इमरजेंसी विभाग में ऑपरेशन थिएटर (Emergency OT) का संचालन 2 फरवरी, 2026 से प्रारंभ हुआ था। विभाग ने महज साढ़े पांच माह में 651 मरीजों के सफल ऑपरेशन पूर्ण कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 24 जुलाई, 2026 को इमरजेंसी ओटी, ग्राउंड फ्लोर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने की। इस अवसर पर उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, इमरजेंसी ओटी के प्रभारी डॉ. अभय राज यादव सहित सर्जरी विभाग के चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन ने इमरजेंसी ओटी की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पण, टीमवर्क और मरीजों के प्रति सेवा-भाव का परिण...

नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य - जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया

नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य - जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के नगरीय क्षेत्रों के समग्र, सुव्यवस्थित एवं सतत विकास के उद्देश्य से नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निकायों में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगरों का सुव्यवस्थित विकास तभी संभव है, जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परियोजना क...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज शहीद स्मारक के निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये गए यह निर्देश

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज शहीद स्मारक के निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण स्मारक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिए गए निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुंशीगंज शहीद स्मारक जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, ऐसे महत्वपूर्ण स्थल का विकास भी उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। जिलाधिकारी ने स्मारक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा...

रायबरेली में स्कूली बस और मैजिक के बीच हुई जोरदार टक्कर, कई स्कूली बच्चे हुए घायल, एक ड्राइवर भी हुआ घायल

रायबरेली में स्कूली बस और मैजिक के बीच हुई जोरदार टक्कर, कई स्कूली बच्चे हुए घायल, एक ड्राइवर भी हुआ घायल रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला भेला के पास सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार सत्यनारायणी स्कूल की बस और लियो कॉन्वेंट स्कूल की मैजिक वाहन एक-दूसरे के सामने टकरा गईं। दोनों वाहनों में स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मैजिक वाहन का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल बच्चों तथा चालक को निकालकर सीएचसी बेला भेला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। लियो कॉन्वेंट स्कूल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉ. रोशन पटेल, ईएमओ, जिला अस्पताल, रायबरेली ने बताया,हादसे में आधा दर्जन के करीब बच्चे घायल होकर हमारे यहां आए। अधिकांश बच्चों को चोटें आ...

रायबरेली में जहरीले जंतु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली में जहरीले जंतु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम रायबरेली। महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदन खेड़ा मजरे पोखरनी में 6 वर्षीय नन्ही चाहत की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ घर में बिस्तर पर सो रही थी, तभी अचानक किसी जहरीले जीव ने उसे डंक मार दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिवार वाले चौंक उठे, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। परिजनों ने तुरंत बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन जहरीले प्रभाव के कारण मासूम की हालत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मात्र 6 साल की चाहत परिवार की लाडली थी। उसकी अचानक चली गई मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता महेश समेत अन्य परिजन सदमे में हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग एक-दूसरे के घर जाकर सांत्वना दे रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि गांव में अक्सर सांप और बिच्छू ज...

रायबरेली जिला अस्पताल में तैनात डॉ. रोशन पटेल बने निराश्रितों के लिए भगवान, अब तक 12 बार दे चुके हैं रक्तदान

रायबरेली जिला अस्पताल में तैनात डॉ. रोशन पटेल बने निराश्रितों के लिए भगवान, अब तक 12 बार दे चुके हैं रक्तदान रायबरेली। जिले में सोमवार को जहां एक ओर आजकल डॉक्टर और तीमारदारों के बीच नोक-झोंक, विवाद और आरोप-प्रत्यारोप की खबरें आम हो गई हैं, वहीं राणा बेनी माधव बख्श सिंह जिला अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इंसानियत की मिसाल पेश करती है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. रोशन पटेल निराश्रित और जरूरतमंद मरीजों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 10 से 12 बार ऐसे लोगों को अपना रक्त दान कर जीवन दान दिया है जिनके पास खून खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मरीज को बचाना पहले, बाकी सब बाद में डॉ. रोशन पटेल ने बताया, अस्पताल में रोज ऐसे मरीज आते हैं जिनके परिजन नहीं होते या जो आर्थिक रूप से इतने कमजोर होते हैं कि ब्लड बैंक से खून नहीं ले पाते। ऐसे में अगर एक यूनिट खून से किसी की जान बच सकती है तो उससे बड़ा धर्म कुछ नहीं।पिछले सोमवार को भी वार्ड में भर्ती एक निराश्रित बुजुर्ग को अत्यधिक रक्त की कमी थी। परिजन न होने के कारण स्टाफ परेशान था। उसी समय डॉ. पटेल ने बिन...

रायबरेली डीएम-एसपी ने सावन मास व कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक आदि को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

रायबरेली डीएम-एसपी ने सावन मास व कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक आदि को लेकर की बैठक, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सावन मास व कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान, शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सावन मास व कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रमुख गंगा घाटों एवं शिव मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी...

रायबरेली के डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली के डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश रायबरेली। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार थाना भदोखर पहुंचे। यहां उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। थाना दिवस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, राजस्व संबंधी समस्याएं, सड़क निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं की कमी और अन्य जनसमस्याएं शामिल थीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को तुरंत टीम गठित कर मौके पर पहुंचने तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके द्वार पर ही त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी अधिकारी प्र...

वीरांगना उदादेवी पासी थीं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी -सपा जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव

वीरांगना उदादेवी पासी थीं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी -सपा जिलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अद्वितीय वीरांगना, शौर्य, साहस और सामाजिक न्याय की प्रतीक वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा वीरांगना उदा देवी पासी ने विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन साहस,स्वाभिमान,समानता,और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। वर्तमान में आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लें।उन्होंने कहा वीरांगना ऊदा देवी पासी ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अप...

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘‘योग सप्ताह‘‘ का सफल समापन किया गया

रायबरेली। आज 21 जून को ‘‘12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘‘योग सप्ताह‘‘ का सफल समापन किया गया। इस योग सप्ताह का आयोजन 19 जून से 21 जून तक चला, जिसमें कारागार में निरुद्ध बंदीगणों को नियमित योगाभ्यास कराया गया। पतंजलि योग संस्थान के जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षक प्रकाश नारायण पाठक ने बंदियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधि सिखाई। योगाभ्यास के दौरान बंदियों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने, तनाव कम करने और अनुशासन बनाए रखने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। बंदीगण उत्साहपूर्वक योग सत्र में शामिल हुए और प्रशिक्षक के निर्देशन में सक्रिय रूप से अभ्यास किया। समापन कार्यक्रम आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन वृहद स्तर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने बंदियों को नियमित योग करने की सलाह दी। जेलर हिमांशु रौतेला ने भी योग के लाभों पर प्रकाश डाला...