सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली सलोन विकास खण्ड में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन, विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित

रायबरेली सलोन विकास खण्ड में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 विधायक ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र किया वितरित

पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा - विधायक अशोक कुमार

माटीकला बोर्ड की योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान


रायबरेली। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में विकास खण्ड सलोन के सभागार में माटीकला स्थापना पखवाड़ा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सलोन अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

शिविर में उपस्थित माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े परम्परागत कारीगरों, लाभार्थियों तथा ग्रामीणों को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, अधिकारियों द्वारा योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माटीकला के क्षेत्र में कार्य करने वाले कारीगरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया। ग्रामीण अंचलों में माटीकला को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक कारीगरी को संरक्षित रखते हुए इसे आय का बेहतर माध्यम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
 
विधायक अशोक कुमार ने माटीकला से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक माटीकला हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उचित प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं योजनाओं का लाभ लेकर कारीगर अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं बाजार उपलब्धता बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।
 

इसी दौरान विधायक द्वारा 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया

शिविर में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य माटीकला से जुड़े लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा।मंच का संचालन एस.एस.पाण्डेय द्वारा किया गया।

 इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, उपजिलाधिकारी सलोन अंकित कुमार, जिला विकास प्रबंधक नबार्ड, जिला अग्राणी प्रबंधक, खण्ड विकास अधिकारी सलोन शशि कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी, माटीकला से जुडे परम्परागत कारीगर व शिल्पी, लाभार्थीगण व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...