रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा
बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों, ग्राम पंचायतों के चयन, निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के चयन एवं निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह,जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ