रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण एवं शहरी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत परशदेपुर पेयजल योजना, रायबरेली सीवरेज योजना, गोराबाजार पेयजल योजना सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जिसमें कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति में अपेक्षित सुधार न होने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित कार्यों...