सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

रायबरेली के डलमऊ मेले की तैयारी का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने लिया जायजा,डीएम ने कहा श्रद्धालुओं को मेले में मिले यह सभी सुविधाएं

रायबरेली के डलमऊ मेले की तैयारी का जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने लिया जायजा,डीएम ने कहा श्रद्धालुओं को मेले में मिले यह सभी सुविधाएं रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने गंगा नदी के तट पर लगने वाले प्रसिद्ध डलमऊ मेले की तैयारी का जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो इसके लिए उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट पहले से ही तैनात कर दिये है।  उन्होंने एसडीएम डलमऊ को निर्देश देते हुए कहा कि मेले वाले दिन स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाए। साथ ही महिलाओं और बच्चियों की सुविधा के लिए अलग से शौचायलयों का निर्माण किया जाए।  पुरुष शौचालय अलग से बनाये जाए। लोग मेले में इधर-उधर भटके नहीं,अतः पहले से ही आने-जाने के रास्तों को निर्धारित कर दिया जाए।उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए।  पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात किए जाएं। वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाए। तट पर नहाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग प...

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चाहत पैदा करें बालिकाएं :: जिलाधिकारी

लक्ष्य तक पहुंचने के लिए चाहत पैदा करें बालिकाएं :: जिलाधिकारी   रायबरेली। एक दौर था जब बालिकाओं को करियर संवारने के लिए अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता था लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रही हैं। करियर संवारने के लिए बालिकाएं अपने अंदर चाहत पैदा करें और गोल को केन्द्र में रखकर इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगी। उक्त विचार जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित एक विशेष समारोह में व्यक्त किए। यह समारोह एनटीपीसी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रतिभाग करने वाली ग्रामीण बालिकाओं को नैगम सामाजिक दायित्व के तहत साइकिल वितरण के लिए आयोजित किया गया था।   एनटीपीसी के द्वारा बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम करने की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जिस शिद्दत और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है,...

जिन्होंने हँस कर दे दी जान,बढ़ाई भारत माँ की शान तिरंगे का रक्खा सम्मान,मैं तुझसे पूँछू हिन्दुस्तान बता दे मेरे हिंदुस्तान,उन्हें हम क्या दे पाये ,उन्हें हम क्या दे पाये...

जिन्होंने हँस कर दे दी जान,बढ़ाई भारत माँ की शान तिरंगे का रक्खा सम्मान,मैं तुझसे पूँछू हिन्दुस्तान बता दे मेरे हिंदुस्तान,उन्हें हम क्या दे पाये , उन्हें हम क्या दे पाये... इसी उद्देश्य से जय जवान फाउंडेशन की तरफ़ से देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले रायबरेली के शहीद जवानों के परिवार जनों से दीपावली के पूर्व संध्या पर मिलकर उन्हें अंग वस्त्र एवं मिठाइयां भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर हमारे सहयोगी फ़ौजी साथी हरिवंश सिंह फौजी, राम गजेंद्र सिंह फौजी, राम आशीष वर्मा फौजी, धर्मेंद्र सिंह फौजी,  बद्री विशाल सिंह फौजी, विकेश सिंह फौजी, जीतेंद्र अवस्थी फौजी आपका नरेन्द्र सिंह फौजी प्रदेश महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक उत्तर प्रदेश।

आज हनुमान जयंती हैअतुलित बल धामं.. हेम शैलाभदेहं..

आज हनुमान जयंती है अतुलित बल धामं.. हेम शैलाभदेहं.. कलियुग के जीवित देवता माने जाने वाले केसरी नंदन श्रीहनुमान जी के जन्म की पुराणों में की कथाएं विभिन्न प्रकार से पाई जाती हैं। ऐसी ही एक कथा में कार्तिक मास की चतुर्दशी हनुमान जयंती के रूप में मानी जाती है। आज कार्तिक मास की चतुर्दशी है । इस दृष्टि से आज हनुमान जयंती है।  वैसे, कोई-कोई श्रावण मास की एकादशी को हनुमान जी का जन्म मानते हैं। माना जाता है कि उस दिन श्रवण नक्षत्र में कमलनयनी अंजना माई ने सूर्योदय के समय कानों में कुंडल और यज्ञोपवीत धारण किए हुए कौपीन पहने सुवर्ण के समान रंग वाले सुंदर पुत्र हनुमान को जन्म दिया।  श्री हनुमान जी के अवतरण से संबंधित एक कथा है -'एक समय शिव जी ने भगवान विष्णु का मोहिनी रूप देखा। उन्होंने श्री राम के कार्य की संपन्नता को दृष्टि में रखकर अपना वीर्यपात किया। शिवजी से प्रेरित सप्तर्षियों ने उसको माता अंजनी में कर्ण मार्ग से प्रवेश कराया। उस वीर्य से महाबली और महापराक्रमी वानर शरीर वाले हनुमान रूप में शिव अवतरित हुए। इसीलिए उन्हें 11वें रुद्र के रूप में भी माना जाता है। श्री हनुमा...

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने साइबर सेल में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने के लिये किया सम्मानित, एसपी ने बताई यह बड़ी बात

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने साइबर सेल में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने के लिये किया सम्मानित, एसपी ने बताई यह बड़ी बात रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतों की प्राप्ति के उपरान्त तत्काल कार्यवाही कर शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव निवासी-जगदीशपुरम थाना कोतवाली नगर द्वारा जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक के समक्ष 5 अक्टूबर 2023 को प्रस्तुत होकर प्रार्थना पत्र दिया था।  बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त आवेदक के खाते से (ग्यारह लाख रूपये) निकाल लिए गये है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्र के आधार पर साइबर सेल रायबरेली को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। इसी कम में साइबर सेल टीम द्वारा सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क करके तत्परता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुऐ, शिकायतकर्ता के खाते में 10,75000 रूपये वापस कराये गये है तथा 25000 रुपये सम्बन्धित बैंक में होल्ड कराये गये।  उस व्यक्ति के साथ हुऐ फ्राड की धनराशि बरामद क...

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायबरेली में नियुक्त अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट- उत्कृष्ट सेवा पदक किए गए प्रदान

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रायबरेली में नियुक्त अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट- उत्कृष्ट सेवा पदक किए गए प्रदान गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद रायबरेली में नियुक्त 38 अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गये सराहनीय-प्रशंसनीय योगदान हेतु अति उत्कृष्ट-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया जिसमें 13 निरीक्षक, 7 उप-निरीक्षक, 11 मुख्य-आरक्षी व 7 आरक्षी सम्मिलित है।  आज रायबरेली पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, निरीक्षक जगदीश यादव, निरीक्षक राघवन कुमार सिंह, निरीक्षक जितेन्द्र सिहं, निरीक्षक रमेश चन्द्र यादव व निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  शेष अधिकारी व कर्मचारियों को उनके नियुक्त स्थान पर पदक भेजकर प्राप्त कराया जा रहा है। पदक पाने वाले समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है अधिकारी व कर्मचारी का नाम, पद पदक का विवरण नियुक्ति 1. निरीक्षक उरेश सिंह अति उत्कृष्ट सेवा पदक थाना ...

राष्ट्रीय एकता दिवस" पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर एसपी द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई दिलाई गई शपथ रायबरेली। अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा द्वारा पुलिस कार्यालय रायबरेली में अधिकारी एवं कर्मचारियों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मैनेजर दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। *फोटो और सूचना मीडिया सेल रायबरेली*

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का किया सम्मान और कि गई विदाई और कहा समाज मे करे अच्छे कार्य

रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का किया सम्मान और कि गई विदाई और कहा समाज मे करे अच्छे कार्य  रायबरेली। आज पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये अधि.कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक के  निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया। पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि.- कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी । ये है सभी सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों-कर्मचारियों  के नाम। 1. उप-निरीक्षक शिवाजी सिंह रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली । 2. मुख्य-आरक्षी इन्द्रजीत सिंह कुशवाहा परिवहन शाखा रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली । 3. अनुचर सुरेश प्रसाद फायर सर्विस जनपद रायबरेली। 4. अनुचर हीरा लाल रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली। *फोटो और सूचना, मीडिया सेल रायबरेली*

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित उच्च अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च,अतिक्रमण को लेकर दिए यह निर्देश

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित उच्च अधिकारियों ने त्योहारों को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च,अतिक्रमण को लेकर दिए यह निर्देश रायबरेली। आज पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी व अपर अधीक्षक पुलिस नवीन कुमार सिंह एवं नगर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडाल में जाकर पूजा समिति के सदस्यों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।साथ ही आगामी त्यौहारों के अवसर पर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सही तरह से रहे ।  इसको लेकर आज नगर क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहा, कैनाल रोड, घण्टाघर, सुपर मार्केट, बस स्ट्रैण्ड, कहारों का अड्डा, पुलिस लाइन चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते नजर आये एसपी ने आमजनमानस से बातचीत करते रहे साथ ही जनता व व्यापारियों से उनकी समस्या भी सुनी और कहा कि अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ा है । एसपी अपनी टीम के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मुख्य मार्गों, चौराहों, सर्राफा मार्के...

एनटीपीसी के दुर्गा पूजा भंडारे में पांच हजार लोगों ने चखा प्रसाद और माँ भगवती का लिया आशीर्वाद

एनटीपीसी के दुर्गा पूजा भंडारे में पांच हजार लोगों ने चखा प्रसाद और माँ भगवती का लिया आशीर्वाद रायबरेली। एनटीपीसी के ऊंचाहार विद्युत परियोजना में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में चल रहे रामलीला तथा दुर्गा पूजा से भक्ति और साधना का ज्वार चरम पर है। जहां एक ओर दुर्गा पूजा पंडाल में हजारों नर-नारी श्रद्धालु मां का अर्चन-पूजन व दर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रामलीला का मंचन आसपास के हजारों लोगों को ना केवल मनोरंजित कर रहा है बल्कि साथ-साथ भारतीय संस्कृति का दिग्दर्शन एवं सामाजिक सद्भाव व भाईचारा को बढ़ावा दे रहा है। बच्चों के खिलौना रूपी गाड़ियों से लेकर चार पहिया वाहनों की बड़ी-बड़ी दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं मेले में लगे झूले तथा खान-पान की दुकानों में प्रतिदिन भीड़ का समुद्र उमड़ पड़ता है।  इस प्रकार एनटीपीसी का ये विशाल मेला अपनी सफलता और लोगों के कौतूहल का केंद्र बन चुका है। रामलीला में राम-सुग्रीव की मित्रता, बालि वध तथा लंका दहन का जीवंत प्रदर्शन दर्शकों को रोमांचित करके भरपूर आनंदित कर रहा है। आकर्षक विद्युत झालरों स...