सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘विकास भी, विरासत भी’ – देश के विकास का पहिया भारतीय रेल: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बरेका के लोकोमोटिव मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

‘विकास भी, विरासत भी’ – देश के विकास का पहिया भारतीय रेल: भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बरेका के लोकोमोटिव मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF-2026) में भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा ‘विकास भी, विरासत भी’ की भव्य झलक प्रस्तुत की गई है। इस वर्ष की थीम ‘विकास भी, विरासत भी’ आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप में प्रदर्शित कर रही है।

भारतीय रेल मंडप में भारतीय रेलवे की गौरवशाली विरासत, विकास यात्रा, आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की योजनाओं को दर्शाने वाली अनेक आकर्षक मॉडल की प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। यह मंडप भारतीय रेल की उपलब्धियों, तकनीकी नवाचार और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहा है।

 बरेका के लोकोमोटिव मॉडल बने विशेष आकर्षण

भारतीय रेल मंडप में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) द्वारा निर्मित WAP-7 यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव एवं WAG-9 मालवाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के साथ-साथ निर्यात किए जाने वाले लोकोमोटिव के आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। ये मॉडल बरेका की आधुनिक विनिर्माण क्षमता, तकनीकी दक्षता, आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेल की बढ़ती पहचान को प्रदर्शित कर रहे हैं। विशेष रूप से ये मॉडल मेले में आने वाले आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।
 भारतीय रेल मंडप के अन्य प्रमुख आकर्षण

भारतीय रेल मंडप के बाहरी हिस्से में राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन की आकर्षक संरचना प्रदर्शित की गई है। इस स्टेशन की पारंपरिक वास्तुकला को आधुनिक यात्री सुविधाओं एवं नवीनतम तकनीक के साथ समन्वित किया गया है, जो ‘विकास भी, विरासत भी’ की अवधारणा को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।
इसके अतिरिक्त अंजी ब्रिज, न्यू डबल रेल लाइन मोकामा ब्रिज के मॉडल, बुलेट ट्रेन जोन, भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस तथा वंदे भारत स्लीपर की आकर्षक झलकियां भी आगंतुकों को विशेष रूप से प्रभावित कर रही हैं।

हर उम्र के आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण

मंडप में लगाई गई इंटरैक्टिव स्क्रीन पर भारतीय रेलवे की गौरवशाली विरासत, आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों एवं विकास परियोजनाओं से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं। वहीं, बच्चों के लिए रोचक क्विज की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से वे भारतीय रेलवे की नई उपलब्धियों, तकनीक एवं भविष्य की परियोजनाओं के बारे में रोचक ढंग से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

भारतीय रेल का यह मंडप केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन ही नहीं कर रहा, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका, आधुनिक तकनीकी नवाचार एवं देश की गौरवशाली विरासत के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहा है।

इस अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने आगंतुकों को भारतीय रेल की उपलब्धियों, बरेका की उत्पादन क्षमता,  लोकोमोटिव निर्माण एवं निर्यात संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

बरेका से संबंधित तकनीकी एवं उत्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री आलोक कुमार सिंह, मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (विद्युत) श्री एस.के. पांडेय, मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (फिटर) श्री वीरेंद्र कुमार एवं मुख्य कर्मशाला प्रशिक्षक (फिटर) श्री अवधेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

राजेश कुमार
जन संपर्क अधिकारी
बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...