रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
डीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
आलेख्य मतदेय स्थल सूची पर प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण की समीक्षा की गई
रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन (पुनर्गठन) की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मतदेय स्थलों के संभाजन के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य सूची के संबंध में चर्चा की गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के संभाजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आलेख्य सूची का प्रकाशन किया गया है। आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आलेख्य सूची के प्रकाशन के उपरांत वर्तमान संसद सदस्य, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सूची के संबंध में प्राप्त आपत्तियों, शिकायतों एवं सुझावों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण किया जाना है। इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।
बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, मतदाताओं की संख्या, नए मतदेय स्थलों के निर्धारण की समीक्षा करते हुवे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का अवलोकन करते हुए अपने सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए आगे की कार्यवाही संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जानी चाहिए, जिससे आगामी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ