सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई पार्टी कार्यालय में

महर्षि वाल्मीकि एवं संत नामदेव के विचार प्रेरणादायी-इ.वीरेंद्र
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी।

रायबरेली जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की राह दिखाई उन्होंने कहा था कि संत दूसरों को दुख से बचाने के लिए कष्ट सहते रहते हैं जबकि दुष्ट व्यक्ति दूसरों को दुख में डालते हैं जीवन में सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है,आदि कवि वाल्मीकि का कहना था कि मनुष्य में उत्साह है तो दुनिया में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया में संदेश दिया कि मेहनत सुविचार त्याग एवं संयम से बड़े बदलाव किये जा सकते हैं।


जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने संत शिरोमणि नामदेव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों,दलितों,गरीबों एवं शोषितों को जागृत किया संत नामदेव ने सम्पूर्ण देश का भ्रमण कर सामाजिक चेतना जगाकर समता समानता एवं सदभावना का संदेश दिया।महर्षि बाल्मीकि एवं संत नामदेव के जीवन दर्शन से संकल्पित होकर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए पीडीए की सरकार बनाने में एकजुट होकर कार्य करें।

दोनों ही महापुरुषों के जीवन दर्शन,विचारों एवं कार्यों पर वरिष्ठ समाजसेवी कालिका प्रसाद नामदेव,अनिल नामदेव,राज नारायण निर्मल,आफ़ताब अहमद,राजेंद्र यादव,मो.अरशद खान,बलराज राना,जगदेव यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,गंगासागर यादव आदि द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी।


इस अवसर पर विनायक सोनकर,राजेश मौर्य,श्रवण चौधरी,छोटेलाल नामदेव,सुरजीत सिंह,शुभम लोहिया,यशपाल पटेल,आशुतोष यादव,अमर सिंह,महेश गुप्ता,रवींद्र सिंह,राजेंद्र बहादुर,प्रांशु मौर्य,आफ़ताब हसन,सचिव यादव,वीरेंद्र कुमार,अनिल कुमार,शीतला प्रसाद नामदेव,आशुतोष यादव,सुरेश कुमार पासवान,महमूदुल हसन,बृजपाल मौर्य,प्रेमचंद्र यादव,हरिकृष्ण मौर्य,मो.सलीम खान,शुभम पाल,सूरज चौरसिया,शकील अहमद आदि अनेकों लोग उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीक एवं संत नामदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...