सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का 491वा प्रकाश पर्व दोनों गुरुदारा साहेब में बहुत ही श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

"तुम शरणाई आया ठाकुर" 

"धन धन रामदास गुर - जिन सिरिया तिने सवारिया" 

रायबरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक नगर व गुरुद्वारा फिरोज गांधी नगर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व बहुत श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी का 491वा प्रकाश पर्व दोनों गुरुदारा साहेब में बहुत ही श्रद्धा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

सुबह अमृत वेले से ही पाठ, कथा,कीर्तन ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी, ज्ञानी सुखजीत सिंह जी,भाई नवदीप सिंह जी ने किया,उपरांत पंथ प्रसिद्ध भाई गुरबचन सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहेब अमृतसर वालो ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया ।

ये समागम गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक नगर व गुरुद्वारा गुरुनानक देव जी फिरोज गांधी नगर के सहयोग से सुरेंद्र सिंह मनमीत सिंह बग्गा के संयोजन में सम्पन्न हुआ 

 कथा द्वारा गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु रामदास जी का जन्म 1534 को लाहौर शहर के चुना मंडी इलाके में हुआ,आप की माता दया कौर और पिता हरिदास जी सोढ़ी थे ।

 गुरु सिंह सभा के इन्द्रजीत सिंह व वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह मोंगा जी ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की आपका घर का नाम भाई जेठा था गुरु जी के बाल अवस्था में माता पिता हरिलोक गमन कर गए थे,कुछ समय रहने के बाद आपका जीवन ननिहाल में गुजरा उसके बाद गोइंदवाल साहब चले आए,गुरु रामदास जी का मन ईश्वर की भक्ति की ओर रहता था गुरु रामदास जी ने सिखों का पवित्र नगर अमृतसर में हरमंदिर साहिब, जिसे प्राय: स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है,का निर्माण का श्रेय प्राप्त है। चारो दिशाओं में निर्मित इसके चार प्रवेश द्वार जाति पात पर आधारित सभी भेदभाव की समाप्ति के प्रतीक हैं।दरबार साहेब प्रत्येक व्यक्ति के लिए खुला है सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर दिन/रात चलता रहता है, हजारों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं अमृतसर नगरी की स्थापना करके उन्होंने महान राष्ट्र के रूप में सिखों की भावी महत्ता की नीव डाली थी।

उपरांत अरदास व लंगर का आयोजन हुआ लंगर की सेवा  कुलदीप सिंह अरोड़ा व सुरेंद्र सिंह बग्गा परिवार की ओर से रही। जिसमे बहुत उत्साह,श्रद्धा के साथ संगत ने प्रसाद( लंगर) ग्रहण किया।

इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, जोगिंदर सिंह अरोड़ा,महामंत्री बलबीर सिंह गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह सलूजा,गुरमीत सिंह मोंगा, गुरबख्श सिंह बग्गा,त्रिलोचन सिंह मोंगा,दलजीत सिंह अरोड़ा,परमजीत सिंह गांधी,बलजीत सिंह मोंगा,गुरजीत सिंह तनेजा,बंटी सलूजा,राजू सलूजा ,तेजपाल सिंह मोंगा,अवतार सिंह गांधी,सुरेंद्र सिंह बल्लू,करनदीप सिंह मोंगा,परमजीत सिंह,इंद्रजीत सिंह मोंगा,बॉबी सिंह,लक्की अरोड़ा, आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...