सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रायबरेली जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180 सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण


 रायबरेली जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180 सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण

निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार/ युवा निर्वाचकों के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु जनपद की समस्त विधानसभाओं के बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन 

रायबरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 180-सदर के मतदान केंद्र राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एवं फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां आयोजित विशेष कैम्पों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों/बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदाता पंजीकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” के उद्देश्य को साकार करने के लिए जनपद के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए गए हैं।
 

उन्होंने बताया कि इन विशेष कैम्पों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना तथा युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़कर मतदान के प्रति जागरूक करना है। इसके अंतर्गत जनपद की छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 177-बछरावां (अ०जा०), 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ०जा०), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार में मतदाता पंजीकरण संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सुपरवाइजर/बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष कैम्पों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं विशेष रूप से प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
  
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी व सुपरवाइजर/बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा को ध्यान रखते हुये जिलाधिकार सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जिले के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज 4 अगस्त 2026 को अवकाश किया गया घोषित

रायबरेली में अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के समस्त प्रकार के बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में आज दिनांक 04 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवकाश संबंधी सूचना को विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया जाए तथा अभिभावकों को यथासंभव सूचित किया जाए। यह अवकाश केवल आज दिनांक 04/08/2026 के लिए लागू होगा। आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह रायबरेली

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया

एम्स रायबरेली में रोबोट की सहायता से किया गया गया घुटने का सफल प्रत्यारोपण,एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल  करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) (TKR) सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्थान की कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर अमिता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में एम्स ने एक और नई ऊँचाई को छुआ।                                   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन यह जटिल ऑपरेशन संस्थान के हड्डी रोग विभाग द्वारा संपन्न किया गया। रोबोट की सहायता से की गई इस सर्जरी का लाभ दो मरीजों को मिला। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह द्वारा की गई और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत सर्जरी में शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनस्थीसिया टीम का महत्वपू...

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में रबी खरीद व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में रबी खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न सभी क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए – डीएम किसानों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किया जाए रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रबी खरीद व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग, मंडी समिति, सहकारी समितियों तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।   बैठक में अवगत कराया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में कुल 104 क्रय केंद्र संचालित हैं। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च से 15 जून 2026 तक निर्धारित है तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 मई 2026 तक 32,000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 11,895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रबी फसलों, विशेषकर गेहूं की खरीद प्रक्रिय...