सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूपीएस के खिलाफ 26 सितम्बर को कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च” शामिल होंगे शिक्षक, लेखपाल, नर्सिंग स्टॉफ से लेकर राज्य कर्मचारी होंगे शामिल


यूपीएस के खिलाफ 26 सितम्बर को कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च”

26 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर कर्मचारी निकालेंगे “आक्रोश मार्च”

“आक्रोश मार्च” में शिक्षक, लेखपाल, नर्सिंग स्टॉफ से लेकर राज्य कर्मचारी करेंगे प्रतिभाग 

रायबरेली। केंद्र सरकार की तरफ से एनपीएस की जगह लाई जाने वाली यूपीएस योजना का भी लगातार विरोध जारी है। सरकार की तरफ से यूपीएस के सुधारों को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की जा रही है, इसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस पेंशन के विरोध में और पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 26 सितम्बर को अटेवा के बैनर तले एकत्रित होकर जिले के हजारों कर्मचारी “आक्रोश मार्च” निकालेंगे। “आक्रोश मार्च” को सफल बनाने के लिए सोमवार को अटेवा जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक शहीद स्मारक मुंशीगंज में आयोजित की गई। 

मुंशीगंज के शहीद स्मारक पर आयोजित बैठक में जिला संयोजक इरफान अहमद ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से पुरानी पेंशन बहाल न करके अब न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह पर यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) लागू करने जा रही है। सरकार की यह पेंशन स्कीम बिल्कुल ही कर्मचारियों के हित में नहीं है। 

जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले कर्मचारियों ने अपने ही कार्यस्थल पर हाथ में काली पट्टी बांधकर नई पेंशन व्यवस्था यूपीएस का विरोध 2 से 6 सितंबर तक किया गया था। इस विरोध में बेसिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के साथ ही साथ लेखपालों, नर्सों और अन्य राज्य कर्मचारियों ने विरोध करते हुए सरकार से पेंशन स्कीम पर विचार करने का अनुरोध किया था, लेकिन सरकार ने बिल्कुल ही गौर नहीं किया है। 

जिला कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य ने बताया कि यूपीएस एक छलावा मात्र है भले इसमें सरकार अपना अंशदान 14 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर रही हैं लेकिन सेवानिवृत्त पश्चात आपके द्वारा किया गया अंशदान भी आपको नहीं मिलेगा। हम लोग इसी का विरोध कर रहे हैं और हम अपनी बुढ़ापे की लाठी यानि पुरानी पेंशन स्किम की मांग सरकार ने अनवरत कर रहे हैं।
जिला मीडिया प्रभारी मो. नसीम ने बताया कि आगामी 26 सितम्बर को पूरे जिले के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर “आक्रोश मार्च” निकालेंगे। उन्होंने बताया कि इस “आक्रोश मार्च” में प्रतिभाग करने के लिए विभागों में जागरूकता कार्यक्रम अटेवा की तरफ से चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी प्रतिभाग करें। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के साथ ही नर्सों, फार्मेसी, लेखपाल, पंचायत सचिवों, सफाई कर्मचारी संघ के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी इसमें प्रतिभाग करेंगे। 

इस मौके पर हाल ही में ऊंचाहार और महराजगंज ब्लॉक के अटेवा संयोजक बने महेश कुमार और शीतांशु सोनकर का भी सम्मान जिला कार्यकारिणी की तरफ से किया गया। 

बैठक में  जिला प्रवक्ता मंयक वर्मा, अनवर अली, आशुतोष कुमार, विक्रम चौहान, राहुल सिंह, प्रदीप शुक्ला, राम प्रताप, पंकज, प्रकाश चंद्र यादव, राजेंद्र यादव, इंद्रसेन यादव, योगेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

 टीईटी के मामले को लेकर शिक्षकों का उमड़ा हजूम, कहा-कानून में करें संशोधन,जूनियर शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन रायबरेली। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) की अनिवार्यता लागू किए जाने के बाद इसका विरोध तेज हो गया है। गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) को लेकर जारी कानून में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  शिक्षकों ने प्रदर्शन करके केंद्र सरकार ने इस कानून में संशोधन करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने आज नेता प्रतिपक्ष व जिले के सांसद राहुल गांधी से मिलकर कानून में संशोधन कराए जाने की मांग की है।  शिक्षकों ने कहा, देशभर के 40 लाख और प्रदेश के चार लाख परिवारों शिक्षकों पर करें दया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि 29 जुलाई 2011 से उत्तर प्रदेश में नई नियु...

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान

सरप्लस प्रधानाध्यापकों का नहीं होगा अहित,अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान   सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में नहीं होने दिया जाएगा अन्याय: शिवशंकर सिंह अमावां ब्लॉक के सभागार में निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का किया गया सम्मान रायबरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह का सम्मान बीआरसी अमावां में किया गया। प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरप्लस प्रधानाध्यापकों के साथ में किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इनके साथ ही ब्लॉक में आए सभी नए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। एकतरफ जहां सरप्लस शिक्षकों को ऐच्छिक विद्यालयों में तैनाती दी जा रही है तो वहीं विद्यालयों को भी जोरों से मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मर्जर के मामले में कोर्ट से आदेश आने के बाद अधिकारि...

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट,मुख्यमंत्री ने जिले को दिया यह आश्वासन

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक के साथ रायबरेली सदर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षगण – नगर पूर्वी से आशुतोष पाण्डेय, नगर पश्चिमी से नवजीत सिंह सलूजा, अमावां से मंजेश सिंह, राही से वेद प्रकाश पाण्डेय तथा सुरेश मौर्य उपस्थित रहे।भेंट के दौरान रायबरेली जनपद के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान पर बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने रायबरेली के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक अदिति सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि रायबरेली को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में उनका निरंतर प्रयास जारी रहेगा।